Ank Jyotish: 17 दिसंबर का दिन इन मूलांक वालों के लिए रहेगा खास, आर्थिक संकट दूर होंगे

आज का अंक ज्योतिष 17 दिसंबर 2024: जैसे हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के

Written by: Admin

Published on: December 16, 2024

आज का अंक ज्योतिष 17 दिसंबर 2024: जैसे हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व आदि का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना नंबर निकालने के लिए जातक अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और अंत में जो संख्या आएगी,वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होगा। आइए यहां जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए 17 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना अंक राशिफल (Numerology Today 17 December 2024)

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले आत्म संयमित रहें। सहनसील रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहने की संभावना है। आर्थिक लाभ होगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे। घरेलू खर्चों की अधिकता रहेगी।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवारिरक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों को परिवार का साथ मिलेगा। करियर को लेकर सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी तथा आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 5

मूलांक 5 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन का तनाव दूर होगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी करीबी का सहयोग भी मिल सकता है।

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबारी क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले आज तनावमुक्त रहेंगे। निगेटिविटी से दूर रहें। कुटिल लोगों से मेलमिलाप न करें।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक संकट दूर होंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों का मन अशांत रहेगा। गलत आदतों से दूर रहें। व्यवसाय में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 9

मूलांक 9 वालों के घर में धार्मिक कार्य हो सकता है। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। परिवार की सुख-शांति में वृद्धि होगी।अपनी काे लेकर लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास रहेगा।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: इस सप्ताह किन राशियों की किस्मत खुलेगी? पढ़ें 9 दिसंबर से 15 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Previous

साप्ताहिक पंचांग 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2024: जानें 7 दिनों के राहुकाल, योग, नक्षत्र की स्थिति

Next

Gajkesari Yog 2025: नए साल में बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों को मिलेगी जॉब, कारोबार में तरक्की