अंक ज्योतिष 25 दिसंबर 2024: इन मूलांक वालों को आज मिलेंगे शुभ संकेत, मनोकामना पूरी होगी

आज का अंक ज्योतिष 25 दिसंबर 2024: हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य,

Written by: Admin

Published on: December 25, 2024

आज का अंक ज्योतिष 25 दिसंबर 2024: हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर अंक के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) से भी जातक के भविष्य, स्वभाव, करियर और व्यक्तित्व आदि का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपना नंबर निकालने के लिए जातक अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और अंत में जो संख्या आएगी,वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए यहां जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए 25 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना अंक राशिफल (Numerology Today 25 December 2024)

मूलांक 1

मूलांक 1 के जातक किसी भी काम को कल पर न टालें। नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ आयोजन हो सकते हैं। धर्म कर्म में मन लगेगा। आय बनी रहेगी।

मूलांक 2

मूलांक 2 को आज शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति के संकेत हैं। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। किसी करीबी की सलाह से लाभ होगा। जोखिम न लें। जीवनसाथी से प्रेम भाव बढ़ेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 को आज किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में कुछ विवाद हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। युवाओं को किसी से प्रेम हो जाएगा।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों की मनोकामना पूरी होगी। सोचे हुए काम पूरे होंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन की सूचना मिलेगी। किसी को सलाह न दें।

मूलांक 5

मूलांक 5 का दिन अच्छा रहेगा। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति संबंधी मामले दूर होंगे। संतान के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी काम को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी।

यह भी पढ़ें – साप्ताहिक पंचांग : 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024, जानें अगले सात दिनों के मुहूर्त, व्रत, शुभ योग, राहुकाल

मूलांक 6

मूलांक 6 पारिवारिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सगे संबंधियों से अच्छी सूचना मिल सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं।

मूलांक 7

मूलांक 7 को शत्रुओं से सावधान रहना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों से बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सार्वजनिक स्थल पर किसी से विवाद न करें।

मूलांक 8

मूलांक 8 को कार्यों में सफलता मिलेगी। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिजनों से मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। तनाव दूर होगा।

मूलांक 9

मूलांक 9 को अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

यह भी पढ़ें – Saptahik Rashifal: मेष से मीन राशियों का 23 से 29 दिसंबर 2024 का साप्ताहिक राशिफल

Previous

दिसम्बर माह के लिए मिट्टी तेल का जिलेवार आबंटन

Next

आज प्रेम और वैवाहिक जीवन क्या रहेगा खास, जानने के लिए पढ़ें 25 दिसंबर का लव राशिफल