Saptahik Rashifal: इस सप्ताह का राशिफल मेष से मीन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। इससे जानने के लिए पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल सोमवार 23 दिसंबर से रविवार 29 दिसंबर 2024। (Weekly Horoscope 23 December to 29 December 2024)।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
शुभफल: अपने स्वजनों को विशेष समय देने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। व्यवहारिक होकर निर्णय लेना आपके हित में होगा। सरकार से जुड़े लोगों के लिये सप्ताह बेहद शुभ सिद्ध होगा। परिजनों के लिये आप उपहार खरीद सकते हैं। जोड़ों के दर्द में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। किसी जरूरतमंद की सहायता करें।
अशुभफल: लवर डेट पर जाने से बचना चाहिये। क्योंकि गलतफहमी होने की आशंका है। प्रेमीजन पर अधिक भरोसा करने से बचें। सप्ताह के मध्य में कानूनी मामले उलझ सकते हैं। उधार और दान की प्रवृत्ति आपके बजट को नुकसान पहुँचा सकती है। पढ़ाई और करियर की चिन्ता रहेगी। रविवार को बदलते मौसम के कारण सर्द-बुखार हो सकता है। गले में इन्फेक्शन की समस्या की उपेक्षा न करें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
शुभफल: इस सप्ताह दोस्ती प्रेम सम्बन्धों में बदल सकती है। मौजमस्ती में आप काफी समय देंगे। ऑनलाइन करोबार से जबरदस्त लाभ मिल सकता है। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये सप्ताह बेहद शुभ है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। लोग आपकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा करेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। नौकरी में बदलाव करने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत कुछ खास नहीं रहेगी। शेयर मार्केट में सावधानी से निवेश करें। सेहत को लेकर कुछ समस्या रहेगी। मंगलवार को उधारी लेन-देन से बचना चाहिये। इसके कारण घर का वातावरण थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। किसी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि आप किसी तरह का नशा करते हैं तो उसे बिल्कुल त्याग दें। शुगर के रोगियों की समस्या सप्ताहान्त में बढ़ सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। व्यापारी वर्ग परेशान हो सकते हैं। अजनबियों से सावधान रहना चाहिये।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
शुभफल: इस सप्ताह नये कार्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सन्तान के प्रति गर्व की अनुभूति होगी। सामाजिक कार्यों में आप जुड़ सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ रहेंगे। कारोबारी यात्रा होने की प्रबल सम्भावना है। विश्वासपात्र लोगों से आपको काफी लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में समर्पण की भावना रहेगी। कारोबारियों को लाभ हो सकता है।
अशुभफल: कार्यक्षेत्र में षडयंत्रकारियों से सावधान रहें। प्रेमी जन की भावनाओं का सम्मान करें। अकारण ही मन थोड़ा उदास हो सकता है। आपके मामलों में दूसरे लोगों के हस्तक्षेप के कारण आप नाराज हो सकते हैं। पेट रोग होने की आशंका है। नवविवाहित लोग परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। जोखिम भरे निवेशों के कारण थोड़ी आर्थिक हानि हो सकती है। योग और मेडिटेशन जरूर करना चाहिये।
कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
शुभफल: इस हफ्ते पूर्व में किए गए निवेश से आपको काफी लाभ मिलेगा। दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। समय का उचित प्रबन्धन करने से आपको लाभ मिलेगा। जॉब में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी वाले पद दिये जाने की सम्भावना है। समाजसेवी संस्थाओं से आप जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आपके जरूरी कार्य इस सप्ताह पूर्ण हो सकते हैं। पुराने मित्रों से आपकी मुलाक़ात हो सकती है। प्रेमी जन से अपने दिल की बात कर सकते हैं। वकीलों को बड़े केस मिल सकते हैं।
अशुभफल: आपकी सफलता से कुछ लोगों को जलन हो सकती है। अकेले में बिताने का प्रयास अवश्य करें। कारोबार में थोड़ी अनियमितता हो सकती है। उच्च रक्तचाप के रोगी सतर्क रहें। मसालेदार भोजन का सेवन न करें। रिश्तों को लेकर काफी भावुक रहेंगे। नेत्र रोग उत्पन्न हो सकते हैं। पुराने मित्र से किसी कारण झगड़ा हो सकता है। बड़े भाई-बहनों की अवज्ञा न करें। खर्च करते समय बजट का ध्यान हमेशा रखें। हड़बड़ी कोई भी काम न करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
शुभफल: इस सप्ताह बड़ी कम्पनी से नौकरी के लिये कॉल आ सकती है। स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी समस्याओं का निदान होने की सम्भावना है। अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने के अवसर मिलेंगे। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी। इंटरव्यू और मीटिंग्स में आपका सम्मान बढेगा। घर में कुछ नवीनीकरण जैसा बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। जॉब को लेकर आपको यात्रा करनी पड़ेगी। साझेदारी के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ेंगे। खरीदी-बिक्री से आपको धन लाभ होगा।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत में चिन्तित रहेंगे। शरीर में थोड़ी सुस्ती छायी रहेगी। घर में अनुशासन बनाये रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। प्रेमी जन के प्रति अविश्वास का भाव न रखें। सप्ताह के अन्तिम दो दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकते हैं। अनैतिक तरीके से धन कमाने का प्रयास न करें। यदि किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो दवाइयाँ समय पर अवश्य लें। किसी भी कार्य को टालने का प्रयास न करें।
कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा लेकिन उसे आप ज़िम्मेदारी पूर्वक निभा ले जायेंगे। लवमेट्स के साथ आप समय बितायेंगे। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। ग्लैमर क्षेत्र से जुड़े लोगों मेहनत का शानदार लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा। नव विवाहित दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। जॉब में सैलरी बढ़ने की सम्भावना बन रही है। रविवार,सोमवार और गुरुवार बहुत अच्छे दिन सिद्ध होंगे।
अशुभफल: रविवार को घर में झगड़ा हो सकता है। महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। अपने और परिवार का मनोबल बनाये रखें। सप्ताह का मध्य थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव वाला हो सकता है। चापलूस लोगों से सावधान रहें। अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। एकाग्रता में कुछ कमी रहेगी। आपको जिद नहीं करनी चाहिये। परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या हो सकती है। किसी को अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। धैर्य और संयम से रहें.
यह भी पढ़ें – कर्क में वक्री हुए मंगल इन राशियों की टेंशन बढ़ाएंगे
तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Saptahik Rashifal)
शुभफल: इस सप्ताह आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है। युवा प्रेमी परिवार में विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं।महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिये यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने के अवसर भी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबारी अपनी रणनीति में कुछ फेरबदल कर सकते हैं। दफ्तर का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
अशुभफल: सप्ताह की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी।थोड़ा तनाव रहेगा। व्यर्थ की बहसबाजी से दूरी बनायें। आपको काम और निजी जीवन के बीच सन्तुलन रखने में कठिनाई होगी। प्रेम सम्बन्धों को लेकर ज्यादा भावुक न हों। निवेश करने से पूर्व अनुभवी लोगों की सलाह लें।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Saptahik Rashifal)
शुभफल: सप्ताह की शुरुआत में रूके हुए काम बन सकते हैं। आपको अपने रिश्तेदारों से सुखद समाचार मिल सकते हैं। प्रेमी जोड़े किसी पर्यटन स्थल की ओर घूमने जा सकते हैं। मित्रों से आपको पर्याप्त सहायता प्राप्त होगी। अपने दिल की बात प्रेमी से कर सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप के लिये सप्ताह अनुकूल है। आर्थिक स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिये सप्ताह सुखपूर्वक व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सबकुछ आपके अनुकूल ही होगा। आप चतुराई और विवेकपूर्वक अपने हितों की रक्षा कर लेंगे। छोटे व्यापारियों के लिये सप्ताह बहुत अच्छा है।
अशुभफल: आपका शंकालु व्यवहार आपको दूसरों से दूर कर सकता हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिये। नापसन्दी वाले कार्य भी आपको करने पड़ेंगे। अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें। कार्यभार का ज्यादा बोझ न लें। अपनी बुरी आदतों को यथाशीघ्र छोड़ने का प्रयास करें। पैतृक सम्पत्ति से जुड़े मामलों को सावधानी पूर्वक संभालें। किसी बात को लेकर ज्यादा तनाव पाचन पर कुप्रभाव उत्पन्न करा सकता है। किसी पर सहज विश्वास न करें। लोग आपका उपहास उड़ाने का प्रयास करेंगे।
धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Saptahik Rashifal)
शुभफल: इस सप्ताह आपके भाग्य का सितारा बुलंद होगा। संगीत और नृत्य में आप रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। अटके हुये कार्यों में सुधार आने की सम्भावना है। करियर में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। गम्भीर मुद्दों पर लोग आपसे राय लेना चाहेंगे। परिवार के लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। पिता से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। लोगों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को समझें। रिश्तों में प्रेम की मधुरता बढ़ेगी।
अशुभफल: व्यवसाय में खास परिणाम न मिलने से कुछ नाराज हो सकते हैं। आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। लवमेट्स पर दबाव न डालें। दंपत्तियों के बीच सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। परिस्थितियों का डटकर सामना करें। सप्ताहान्त में अचानक धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। अपनी गलतियों को स्वीकारना सीखें। इस सप्ताह किसी की भावनाओं का अपमान न करें। परिवार के लोगों की खुशियों का ध्यान रखें।
मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Saptahik Rashifal)
शुभफल: इस सप्ताह आपको सहकर्मियों से आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आप हर स्थिति में अपनी पूरी क्षमता और दक्षता के साथ काम करते रहेंगे। लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। सही समय पर उचित निर्णय लेने के कारण लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। आय में वृद्धि होगी।। दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखद रहेगा। अनुशासित दिनचर्या का पालन करेंगे। मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को शानदार अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
अशुभफल: अपनी राज की बात हर किसी से साझा न करें। उसके खुलने का भय हो सकता है। लेन-देन के दौरान थोड़ी चूक होने की संभावना बन रही है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। विरोधी आपके विषय में अफवाहें उड़ा सकते हैं। आय बढ़ने के साथ ही खर्चे भी बढ़ने के आसार है। सामाजिक नियमों के पालन में कोई भी चूक या कोताही न बरतें। माता की सेहत का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में भरोसा बढ़ सकता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Saptahik Rashifal)
शुभफल: इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ एकान्त के पल बितायेंगे।तनावमुक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप लोगों के लिये प्रेरणा बन सकते हैं। पुराने कर्जों को उतारने के पूरे मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग की शिकायत दूर कर देंगे। किसी बड़े क्लाइंट के साथ व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करके काफी प्रसन्न रहेंगे। रचनात्मक विचार मन में कौंधेंगे। जो आपको नया व्यापार करने का आइडिया भी दे सकते हैं।
अशुभफल: कारोबारी लोगों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। कानूनी मामलों में उलझने से आपको बचना चाहिये। पुराने विवादों को चतुराई से सुलझाना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आपको थोड़ी परेशानी होगी। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। एसीडिटी जैसी समस्या शुरू हो सकती है। लम्बी दूरी की यात्रा की योजना बनाएंगे।
मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal)
शुभफल: कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार का सहयोग आपको मिल सकता है। परिवार में विवाहादि मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। परिजनों के चहेते बने रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति और चुस्ती रहेगी। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। सप्ताहान्त में धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। छात्र पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा।
अशुभफल: अपच की समस्या होने की सम्भावना है। तेज मसालेदार भोजन ज्यादा न करें। व्यवसाय में धन की कमी को लेकर चिन्ता हो सकती है। थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों की सलाह का अनादर न करें। किसी समस्या का आप समाधान निकाल लेंगे।
यह भी पढ़ें –Shani Gochar 2025: अगले साल शनि बदलेंगे राशि, इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें क्या होगा असर?
Weekly Horoscope 23 December to 29 December 2024, साप्ताहिक राशिफल 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2024