Shani Rahu Yuti 2025: कई साल बाद शनि और राहु की युति, तुला सहित इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Shani Rahu Yuti 2025: नया साल 2025 को आने में कुछ ही दिन शेष हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसके चलते यह साल खास रहेगा।

Written by: Admin

Published on: December 26, 2024

Shani Rahu Yuti 2025: नया साल 2025 को आने में कुछ ही दिन शेष हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जिसके चलते यह साल खास रहेगा। साल 2025 में गुरु, शनि और राहु-केतु जैसे प्रभावशाली ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा।

साल 2025 में शनि लगभग ढाई साल तक अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने के बाद मार्च 2025 राशि परिवर्तन करेंगे। न्याय और कर्मफल देने वाले शनि 29 मार्च 2025 को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से वहां पर पूर्व से राहु ग्रह विराजमान होंगे। ऐसे में मीन राशि में राहु-शनि की युति बनने जा रही है। ज्योतिष के अनुसार राहु और शनि की आपस में मित्र भाव रहता है, इसलिए यह युति कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत देने वाली है। आइए यहां जानते हैं साल 2025 में राहु-शनि की युति (Shani Rahu Yuti 2025) से किन राशि वालों लाभ हो सकता है।

मेष राशि (Aries)

साल 2025 में राहु-शनि की युति (Shani Rahu Yuti 2025) मेष राशि के जातकों के लिए किसी लाभदायक होगी। मेष राशि के जातकों के लिए शनि-राहु युति प्रभावशाली साबित होने जा रही है। इन दोनों ग्रहों की युति मेष राशि वालों के द्वादश भाव में हो रही है। ऐसे में विदेश जाने का मौका मिल सकता है और काफी धन अर्जित करने का अवसर भी हाथ लग सकता है। इसके अलावा जो जातक व्यापार या नौकरी की इच्छा रखते हैं, उनके लिए कई रास्ते खुलेंगे। किसी अच्छी कंपनी में जॉब का अवसर मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से काम सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

साल 2025 में मित्र ग्रह शनि राहु की युति मीन राशि में बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए एकादश भाव में गोचर होगा। एकादश भाव में राहु-शनि युति होने से आय में वृद्धि होगी। वहीं मनोकामना पूरी होने के संकेत है। कार्यक्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोग टारगेट को हासिल करने में कामयाब होंगे। एकाएक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वे लोग जो नौकरीपेशा है उनके लिए वेतन में वृद्धि के साथ प्रमोशन के अवसर आ सकते हैं। लंबी यात्राओं के भी योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे तरक्की मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

साल 2025 में शनि-राहु की युति तुला राशि के छठे भाव में होगी। ज्योतिष के अनुसार कुंडली के छठे भाव से बीमारियों और शत्रुओं का विचार किया जाता है।ऐसे में राहु और शनि आपके छठे भाव में युति बना कर इस स्थिति में बैठेंगे कि आपके ऊपर आने वाली हर तरह की मुसीबतों को दूर कर देंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाने में सफल होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। जो परेशानियां लंबे समय से थीं वे दूर होंगी, वाद-विवाद के मामले हल होंगे। जीवन में आनंद के पल प्राप्त होंगे।

Previous

Royal Enfield इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च करेगी ये बाइक्स

Next

नगरीय निकाय अध्यक्ष, महापौर आरक्षण प्रक्रिया की तारीख आगे बढ़ाई गई