India Post Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट में 10वीं पास के लिए नौकरी, बिना लिखित परीक्षा के चयन

India Post Recruitment 2025: भारतीय डाक यानी इंडिया पोस्ट की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में

Written by: Admin

Published on: January 27, 2025

India Post Recruitment 2025: भारतीय डाक यानी इंडिया पोस्ट की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचने की अंतिम तारीख 8 फरवरी 2025 तय की गई है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

India Post Recruitment 2025: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा जरूर उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास लाइट और हैवी मोटर वाहन का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल का ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए।

India Post Recruitment 2025: आयु सीमा

भारतीय डाक की इस भर्ती में आवेदन के लिए कैंडिडेट की अधिकतम आयु 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखकर की जाएगी। पात्रता एवं मापदंड से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए कैंडिडेट एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

India Post Recruitment 2025: भर्ती विवरण

इस भर्ती के तहत से कुल 25 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। रीजन के अनुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • सेंट्रल रीजन: 1 पद
  • एमएमएस चेन्नई: 15 पद
  • साउदर्न रीजन: 4 पद
  • वेस्टर्न रीजन: 5 पद

India Post Recruitment 2025: वेतन कितना मिलेगा

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को Level 2 (Pay Matrix as per 7th CPC) को ध्यान में रखते हुए 19900 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।

India Post Recruitment 2025: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग नहीं लेना होगा। अभ्यर्थियों को चयन मेरिट लिस्ट/ टेस्ट के आधार पर किया जा सकता है।

India Post Recruitment 2025: कहां भेजना होगा फॉर्म?

उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करके ‘O/o The Senior Manager, Mail Motor Service, No. 37, Greams Road, Chennai — 600 006″ के पते पर निर्धारित अंतिम तिथि 8 फरवरी 2025 सायं 5 बजे तक अवश्य पहुंच जाना चाहिए।

Previous

BDL MT Recruitment 2025: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में लाखों की सैलरी पैकेज पर पाएं सरकारी नौकरी, 30 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

Next

HCL Recruitment 2025: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में नौकरी का मौका, आवेदन शुरू, 100 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकली