शुक्र की अपनी ही राशि में वक्री चाल, होली के पहले इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे

Shukra Vakri 2025: शुक्र ग्रह का इस साल होली का त्योहार के पहले अपनी चाल में बदलाव करेंगे। बता दें कि होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन इससे कुछ दिन पहले शुक्र

Written by: Admin

Published on: February 11, 2025

Shukra Vakri 2025: शुक्र ग्रह का इस साल होली का त्योहार के पहले अपनी चाल में बदलाव करेंगे। बता दें कि होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन इससे कुछ दिन पहले शुक्र ग्रह गति में परिवर्तन कर वक्री चाल चलेंगे। सौंदर्यी, धन और समृद्धि के प्रतीक शुक्र ग्रह 2 मार्च 2025 को वक्री हो जाएंगे। यानी शुक्र उल्टी चाल चलने वाले हैं। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में वक्री होंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने की संभावना है। 
शुक्र के चाल में परिवर्तन और मीन राशि में वक्री होने से तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इस अवधि में धन और समृद्धि में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ-साथ वाणी में सुधार हो सकता है। जानिए वे तीन भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

कर्क राशि  (Kark)

शुक्र ग्रह की उल्टी चाल का कर्क राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। उनके लिए यह लाभकारी साबित हो सकती है। इस अवधि में जातकों की किस्मत चमक सकती है। धर्म और कर्म में रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह अवधि अत्यंत शुभ रहेगी। कर्क राशि के जातकों को  रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिलने की संभावना है। यात्राएं भी लाभदायक हो सकती हैं। पदोन्नति और आय में वृद्धि की संभावना है।

धनु राशि  (Dhanu)

धनु राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना शुभ संकेत दे रहा है। जातक की भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी को लेकर खुशखबरी मिल सकती है, प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं। धनु राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता रही। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के अवसर भी सामने आ सकते हैं। 

मीन राशि (Meen)

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना कई मायनो में शुभ रहेगा। इस समय जातक के व्यक्तित्व में अद्भुत निखार दिख सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता भी बढ़ सकती है। करियर और व्यवसाय में परिवर्तन संभव हैं। मीन राशि के जातकों को इस अवधि में मानसिक शांति मिलेगी। नया अनुभव हो सकता है। बेरोजगार जातकों को शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक विवाद और दांपत्य जीवन में चल रही अशांति समाप्त होने की संभावना है। व्यापार भी बड़े लाभ दे सकता है।

Previous

Mahindra Thar Roxx का वेटिंग पीरियड बढ़ा, जानें बुकिंग के बाद कब तक होगी डिलीवरी

Next

India Post Recruitment 2025: डाक विभाग में 21 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, ये है लास्ट डेट