गुरुवार को ये 4 राशि के जातक रहें अलर्ट, गलती पड़ सकती है भारी

गुरुवार 20 फरवरी 2025 को इन 4 राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। वृषभ को यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। पारिवारिक उलझन बढ़ने की संभावना है। सिंह वालों को कार्यस्थल पर किसी

Written by: Admin

Published on: February 19, 2025

गुरुवार 20 फरवरी 2025 को इन 4 राशि के जातकों को अलर्ट रहना होगा। वृषभ को यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। पारिवारिक उलझन बढ़ने की संभावना है। सिंह वालों को कार्यस्थल पर किसी तनाव का सामना कर पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण नहीं होना भारी पड़ सकता है।

 वृषभ राशि 

आज का दिन वृषभ वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन चलाते समय अलर्ट रहें। यात्रा के दौरान कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। शारीरिक मेहनत ज्यादा होने से थकान महसूस करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेकिन फिजूलखर्ची करने से बचें। परिवार के साथ वक्त बिता पाएंगे।

 सिंह राशि 

आज सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सावधान रहना होगा। किसी तनाव के चलते मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। धन खर्च ज्यादा हो सकता है।  कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी हानि का सामना कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। गलत बात से मुसीबत में पड़ सकते हैं। सोचे हुए कार्य विलंब से पूरे होंगे।

 तुला राशि 

तुला के जातकों को दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी से बहस हो सकती है। आज गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं।विद्यार्थियों को शिक्षकों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। अनजान लोगों से दूर रहें। अधिक काम की वजह से थकान रहेगी। प्रतिद्वंदियों के चलते आपको हानि होने की संभावना है।

 मीन राशि 

आज आपको किसी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों से पैतृक संपत्तिको लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपने व्यवहार में नरमी लाएं। क्रोध करने से बचें। कारोबार में कुछ तनाव हो सकता है। धन संपत्ति की सुरक्षा करें। जोखिम लेने से बचें। आपको नए स्रोत से आय हो सकती है।

Previous

आज का राशिफल 21 फरवरी 2025: बहसबाजी से दूर रहें ये राशि वाले, इन्हें मिलेगी कष्ट से मुक्ति

Next

Mangal Gochar 2025: मंगल का पुष्य नक्षत्र में गोचर, इन राशियों के कष्ट दूर होंगे