ये हैं राहु की प्रिय राशियां, महादशा में भी देते हैं अपार समृद्धि

Rahu favourable signs: छाया ग्रह राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं और अशुभ फल दें तो जीवन बर्बाद कर देते हैं। वहीं राहु का शुभ होना जातक को कई क्षेत्रों में ऊंचाइयों पर

Written by: Admin

Published on: June 7, 2025

Rahu favourable signs: छाया ग्रह राहु और केतु हमेशा वक्री चाल चलते हैं और अशुभ फल दें तो जीवन बर्बाद कर देते हैं। वहीं राहु का शुभ होना जातक को कई क्षेत्रों में ऊंचाइयों पर पहुंचा देता है। कभी-कभी तो राहु कल्पना से परे शुभ फल देते हैं। जिससे जातक की किस्मत रातों-रात बदल जाती है। 

ज्योतिष शास्त्र में राहु को अप्रत्याशित घटनाओं का कारक माना जाता है। यानी कि राहु जीवन में अचानक बदलाव लाते हैं। ये अच्‍छे और बुरे दोनों हो सकते हैं। यदि राहु शुभ हो तो बहुत अधिक लाभ देते हैं। वे जातक को धन, दौलत, यश प्रदान करते हैं। 

राहु की महादशा 

ज्योतिष के अनुसार, राहु की महादशा 18 साल चलती है। इस दौरान विभिन्‍न ग्रहों की अंतर्दशाएं भी आती हैं और उनके फल अलग-अलग होते हैं। लेकिन राहु की महादशा जिन जातकों के लिए अशुभ हो, उन्‍हें इन 18 सालों में काफी कष्‍ट झेलने पड़ते हैं। वहीं जिन जातकों के लिए राहु शुभ हों उन्‍हें इन्‍हीं 18 सालों में दुनिया का हर सुख पा लेते हैं।

ये हैं राहु की प्रिय राशियां 

राहु को 2 राशियां काफी प्रिय हैं। इन लोगों को राहु महादशा के दौरान भी लाभ ही देते हैं। ये 2 राशियां हैं सिंह व वृश्चिक राशि। इन राशि वालों को राहु महादशा के दौरान खूब धन-दौलत देते हैं। उनके जीवन में एकाएक सकारात्‍मक बदलाव आते हैं। वे रातों-रात पापुलर हो जाते हैं। दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं प्राप्त करते हैं। चाहे लोग नौकरी में हों, व्‍यापार में हों, राजनीति में हों या किसी अन्‍य क्षेत्र में वे बड़ी कामयाबी पाते हैं। 

राहु महादशा के उपाय 

यदि राहु की महादशा अशुभ फल दे तो इसका उपाय करना चाहिए। भगवान शिव की पूजा करें। महामृत्‍युंजय मंत्र का जाप करें। शनिवार को बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करें। जरूरतमंदों की सेवा करें, उन्‍हें दान दें। काले कुत्‍ते को रोटी खिलाएं। व्‍यायाम और योग करें, तनाव से बच सकें क्‍योंकि राहु तनाव और भ्रम देते हैं। 

अस्‍त होकर गुरु इन राशियों का भाग्य बदलेंगे, मनचाही सफलता

Previous

अस्‍त होकर गुरु इन राशियों का भाग्य बदलेंगे, मनचाही सफलता

Next

Love Rashifal: इन राशियों को मिलेगा उनका लव पार्टनर, पढ़ें 8 जून 2025 का लव राशिफल