Vida VX2: हीरो का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने होगा लॉन्च, जानें BaaS की चर्चा

Vida VX2 Electric Scooter Features: हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह है उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर- Vida VX2, जो 1 जुलाई 2025 को

Written by: Admin

Published on: June 19, 2025

Vida VX2 Electric Scooter Features: हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह है उसका नया इलेक्ट्रिक स्कूटर- Vida VX2, जो 1 जुलाई 2025 को लॉन्च होने जा रहा है।

इस स्कूटर को खास एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल यानी Battery-as-a-Service (BaaS) के साथ लाया जाएगा, जिससे इसकी कीमत काफी किफायती बन जाएगी।

BaaS की चर्चा क्यों हो रही?

Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल एक ऐसा सिस्टम है जिसमें कस्टमर स्कूटर की बैटरी को खरीदने की बजाय किराए पर ले सकते हैं। यह वैसा ही है जैसे हम मोबाइल डेटा या गैस सिलेंडर की रिफिल कराते हैं,जितनी जरूरत हो, उतना ही भुगतान करें। इस मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे Vida VX2 स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाएगी और ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुसार कई बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान्स में से किसी को भी चुन सकेंगे।

Vida VX2 के लिए संभावित सब्सक्रिप्शन प्लान्स में “डेली कम्यूटर प्लान” उन लोगों के लिए होगा, जो रोजाना ऑफिस या काम पर जाते हैं, “वीकेंड प्लान” उन ग्राहकों के लिए जो स्कूटर का उपयोग कभी-कभी करते हैं, और “अनलिमिटेड प्लान” ऐसे राइडर्स के लिए होगा जो हर दिन लंबी दूरी तय करते हैं और जिन्हें ज्यादा माइलेज की जरूरत होती है।

कैसा है डिजाइन और फीचर्स

Vida VX2 का डिजाइन व फीचर्स Vida Z कॉन्सेप्ट पर बेस्ड हैं, जिसे पहली बार EICMA में पेश किया गया था। Vida V2 की तुलना में VX2 सस्ता वर्जन है, जिसे खासतौर पर बजट-फ्रेंडली कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कई यूथफुल कलर ऑप्शंस होंगे, हल्का व असरदार बैटरी पैक होगा, इसका बॉडी डिजाइन सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव होगा। साथ ही, इसमें एक मिनी TFT डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा, जो स्कूटर को स्मार्ट टच देता है। यह Vida की अब तक की सबसे सस्ती ई स्कूटर होगी।

कब से होगी बुकिंग और डिलीवरी

Hero MotoCorp ने बुकिंग और डिलीवरी को लेकर संकेत दिया है कि Vida VX2 की बुकिंग और डिलीवरी लॉन्च के साथ ही शुरू हो जाएगी। लॉन्च के बाद इस बाइक को देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा।

किससे मुकाबला?

Vida VX2 का मुकाबला बजाज चेतक 3001, ओला S1 एयर, एथर 450S और TVS iQube (बेस वर्जन) जैसे लोकप्रिय बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। यह स्कूटर किफायती कीमत, बैटरी सब्सक्रिप्शन की सुविधा और Hero ब्रांड की विश्वसनीयता के चलते ग्राहकों को एक शानदार विकल्प मिलेगा।

लॉन्च से पहले संभावना व्यक्त की जा रही है कि कंपनी Vida VX2 के लिए कई सब्सक्रिप्शन रेट्स और वेरिएंट्स की जानकारी देगी।

Previous

आज का चौघड़िया 20 जून 2025, Aaj Ka Choghadiya 20 June 2025

Next

AIIMS में निकली 60 से ज्यादा पदों पर भर्ती, MBBS और MD डिग्री धारक करें आवेदन