SBI PO 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए शुरू हुए आवेदन, ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छा मौका

SBI PO 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (ADVERTISEMENT NO: CRPD/PO/2025-26/04) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रेजुटएट युवा इस भर्ती में

Written by: Admin

Published on: June 24, 2025

SBI PO 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती (ADVERTISEMENT NO: CRPD/PO/2025-26/04) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रेजुटएट युवा इस भर्ती में शामिल होने के लिए एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन भरने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2025 तय की गई है।

पात्रता एवं मापदंड

एसबीआई पीओ (SBI PO) पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। इसके साथ ही निर्धारित कटऑफ डेट के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

एसबीआई पीओ भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। बिना शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूम में 750 रुपये जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। एससी/ एसटी एवं पीएच वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती विवरण

एसबीआई पीओ भर्ती के जरिये 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से 500 पद रेगुलर पोस्ट के लिए एवं 41 पद बैकलॉग पदों के लिए आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

ऐसे करें आवेदन

  • एसबीआई पीओ भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/sbipomay25/ पर विजिट करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • फिर अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूरा करें।
  • हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर इसे रख लें।
  • आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

SGPGI Recruitment 2025: एसजीपीजीआई लखनऊ में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Previous

SGPGI Recruitment 2025: एसजीपीजीआई लखनऊ में निकली विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Next

ISRO RECRUITMENT 2025: इसरो में साइंटिस्ट व इंजीनियर बनने के लिए ऐसे करें अप्लाई