Royal Enfield Bullet की सेल 85 प्रतिशत डिमांड बढ़ी, कीमत और फीचर्स के बारे में जानें

Royal Enfield Bullet 350 Sales Report: भारत में बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। यह एंट्री लेवल पावरफुल बाइक सेगमेंट में अहम स्थान रखती है। रॉयल एनफील्ड

Written by: Admin

Published on: June 30, 2025

Royal Enfield Bullet 350 Sales Report: भारत में बाइक सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

यह एंट्री लेवल पावरफुल बाइक सेगमेंट में अहम स्थान रखती है। रॉयल एनफील्ड बुलेट बीते महीने कुल 17 हजार 279 नए ग्राहक मिले। जिसके चलते बुलेट 350 की बिक्री में सालाना आधार पर 85।16 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। 

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी आइकॉनिक बाइक बुलेट 350 की कीमतों में 2,000 से 3,000 रुपये तक की वृद्धि की है, जो वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है।

अपडेटेड प्राइस लिस्ट के अनुसार, मिलिट्री रेड और ब्लैक वेरिएंट की कीमत पहले 1,73,562 थी, जो अब बढ़कर 1,75,562 हो गई है। आइए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।

बुलेट के फीचर्स और इंजन

बुलेट 305 के फीचर्स की बात करें तो इसका सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है जो 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होता है।

ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक के अलावा सेफ्टी के लिहाज से इसमें ABS सिस्टम दिया गया है।

मिलिट्री वेरिएंट में सिंगल चैनल और ब्लैक गोल्ड वेरिएंट में डुअल चैनल ABS मिलता है। कलर ऑप्शन में मिलिट्री रेड, ब्लैक, स्टैंडर्ड मैरून और ब्लैक गोल्ड शामिल हैं।

बाइक का रेट्रो लुक 

डिजाइन की बात करें तो बुलेट 350 बाइक अब भी अपने रेट्रो लुक के साथ आती है, जिसमें राउंड हेडलाइट्स, मेटल फ्यूल टैंक, चौड़े साइड पैनल और दमदार थंप साउंड शामिल हैं।

बाइक का 349cc का J-सीरीज इंजन, जो 20।2 hp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन क्लासिक 350 और हंटर 350 में भी मिलता है। इसकी 5-स्पीड गियरबॉक्स राइड को स्मूद बनाती है और लॉन्ग टूरिंग में भी थकान नहीं देती।

MG की अगली इलेक्ट्रिक कारें होंगी और भी ज्यादा स्मार्ट – जानें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स

Previous

Government Jobs : IT से लेकर हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए करें आवेदन

Next

आज का राशिफल 2 जुलाई 2025: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क