इंडियन एयरफोर्स में एयरमैन ग्रुप-वाई भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी; जानिए आवेदन प्रक्रिया

देश सेवा करने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप-वाई भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना

Written by: Admin

Published on: July 3, 2025

देश सेवा करने के लिए युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयरमैन ग्रुप-वाई भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

उम्मीदवार वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो उनके लिए शानदार मौका है। भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल पदों की कुल संख्या की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता के आधार पर की जाएगी।

भर्ती के लिए पात्रता क्या होगी?

एयरफोर्स भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और इंग्लिश विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

वहीं जिन उम्मीदवारों ने फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके अंक भी कम से कम 50% हों।

वेतनमान

चयन होने पर उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण के दौरान 14,600 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें सैन्य वेतनमान के तहत करीब 26,900 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी भारतीय वायुसेना (आईएएफ) द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।

शारीरिक

वायुसेना में शामिल होने के लिए सिर्फ पढ़ाई के साथ फिटनेस भी जरूरी है। उम्मीदवार की लंबाई, वजन, छाती की चौड़ाई और श्रवण शक्ति वायुसेना के तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए। छाती की न्यूनतम परिधि 77 सेमी होनी चाहिए और सुनने की शक्ति इतनी हो कि 6 मीटर दूर से फुसफुसाहट भी सुनी जा सके।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से संबंधित 12वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 45 मिनट होगी। इसमें सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटा जाएगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।

जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है। ज्यादा डिटेल्स के लिए कैंडिडेट आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं।

UPSC ESE 2025 Mains: यूपीएससी ने इन दो परीक्षाओं का घोषित किया कार्यक्रम

Previous

UPSC ESE 2025 Mains: यूपीएससी ने इन दो परीक्षाओं का घोषित किया कार्यक्रम

Next

BPSC Recruitment 2025: टीचर के बंपर पदों पर भर्ती, आवेदन आज से करें