छह साल की वारंटी के साथ लॉन्च हुआ Mahindra YUVO TECH+ 475 DI ट्रैक्‍टर, इतनी है कीमत

Mahindra YUVO TECH+ 475 DI देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए भी ट्रैक्‍टर्स बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से हाल में ही नया ट्रैक्‍टर

Written by: Admin

Published on: September 23, 2025

Mahindra YUVO TECH+ 475 DI देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए भी ट्रैक्‍टर्स बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से हाल में ही नया ट्रैक्‍टर YUVO TECH+ 475 DI को लॉन्‍च किया गया है।

क्या है Mahindra YUVO TECH+ 475 DI की खासियत

वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में नए ट्रैक्‍टर के तौर पर YUVO TECH+ 475 DI को लॉन्च कर दिया गया है।कंपनी की ओर से इस ट्रैक्‍टर को खेती के साथ ही गैर कृषि कामों में उपयोग लाने के लिए लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस ट्रैक्‍टर को पीटीओ की स्‍पीड कंट्रोल करने की सुविधा देता है। जिससे रोटावेटर, बेलर या अन्‍य उपकरणों को आसानी से चलाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पावर स्‍टेयरिंग और बैठने की जगह को भी विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी थकान नहीं होगी। ट्रैक्‍टर को 2 हजार किलोग्राम तक वजन उठाने के लिए डिजाइन किया गया है। 

जानें इसके दमदार इंजन के बारे में

Mahindra की ओर से YUVO TECH+ 475 DI ट्रैक्‍टर में 2980 सीसी की क्षमता का mBull तीन सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिससे इसे 191 Nm का टॉर्क मिलता है। इसमें ड्यूल क्‍लच तकनीक के साथ आगे के लिए 12 और रिवर्स के लिए तीन गियर दिए गए हैं। ट्रैक्‍टर को 2WD और 4 WD के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है।

इन राज्यों में मिलेगी

जानकारी के मुताबिक YUVO TECH+ 475 DI ट्रैक्‍टर को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में सबसे पहले उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। वहीं ट्रैक्‍टर पर छह साल की वारंटी को भी दिया जा रहा है। 

Previous

लॉन्च हुआ इलेक्‍ट्रिक मिनी ट्रक Turbo EV 1000, जानें इसकी खास बातें

Next

11 महीने के लिए कराएं BSNL का ये सस्ता रिचार्ज, हर दिन मिलेगी हाई-स्पीड 1.5GB डेटा के साथ Unlimited Calling