New MG Hector Launched in India: भारत में वाहन निर्माता MG Motor कई सेगमेंट में अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है। कंपनी ने अब मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय SUV को अपडेट करते हुए नई MG Hector को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन के साथ यह SUV Mahindra और Tata जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने वाली है।
MG Motor ने नई MG Hector को “Designed to Surprise” थीम के साथ पेश किया है। इस SUV में डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी तक कई अहम बदलाव किए गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बन गई है।
नई MG Hector को कंपनी ने 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया है। इसमें सेगमेंट में पहली बार i-SMART iSwipe टच जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है। SUV में नई Aura Hector फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और आकर्षक अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं, जो इसके एक्सटीरियर को दमदार बनाते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो नई Hector में ड्यूल-टोन थीम, हाइड्रा ग्लॉस फिनिश एक्सेंट्स और 14-इंच का पोर्ट्रेट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल ब्लूटूथ की, रिमोट एसी कंट्रोल, 17.78 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 360-डिग्री कैमरा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
सुरक्षा और कंफर्ट के लिहाज से SUV में LED लाइट्स, एंबिएंट लाइटिंग, PM 2.5 एयर फिल्टर, रेन सेंसिंग वाइपर्स और Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही ABS, EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर इसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं।
नई MG Hector में दो नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं, जिनमें Celadon Blue और Pearl White शामिल हैं, जो SUV को और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।
इंजन की बात करें तो नई MG Hector में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 143 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। SUV में मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन दोनों के विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।
कीमत की बात करें तो नई MG Hector की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये तक जाती है।
मिड साइज SUV सेगमेंट में नई MG Hector का मुकाबला Maruti Grand Vitara, Honda Elevate, Hyundai Creta, Tata Harrier और आने वाली अन्य SUVs से देखने को मिलेगा। अपने फीचर्स, टेक्नोलॉजी और कीमत के दम पर यह SUV ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।
Maruti Victoris का जादू: लॉन्च के सिर्फ 2 महीने में 30,000+ यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री