Xiaomi 17 Ultra : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि वह इस महीने के आखिर में Xiaomi 17 सीरीज का नया और प्रीमियम मॉडल Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन इस सीरीज का चौथा हैंडसेट होगा। फिलहाल लाइनअप में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max शामिल हैं। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अपकमिंग Ultra मॉडल में Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो फोटोग्राफी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का दावा करता है।
दिसंबर के आखिर तक चीन में होगा लॉन्च
Xiaomi ने Weibo पर साझा की गई जानकारी में बताया है कि Xiaomi 17 Ultra को अगले हफ्ते चीन में पेश किया जाएगा। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 22 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ऑफिशियल लॉन्च इवेंट 26 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है, जबकि 25 दिसंबर तक फोन के प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है।
Xiaomi और Leica की नई स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप
कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Xiaomi और Leica अपनी मौजूदा इमेजिंग पार्टनरशिप को अब “स्ट्रेटेजिक को-क्रिएशन मॉडल” में अपग्रेड कर रहे हैं। Xiaomi 17 Ultra इस नई साझेदारी के तहत आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसका सीधा मतलब है कि कैमरा ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग में यूजर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम और प्रोफेशनल एक्सपीरियंस मिलेगा।
संभावित कीमत और स्टोरेज ऑप्शंस
Xiaomi 17 Ultra की कीमत इसके पिछले मॉडल Xiaomi 15 Ultra के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बेस 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग CNY 6,499 (करीब 78,000 रुपये) हो सकती है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट लगभग CNY 7,799 (करीब 93,000 रुपये) में आ सकता है।
नया कैमरा डिजाइन और प्रीमियम लुक
हाल ही में सामने आई एक असली तस्वीर से Xiaomi 17 Ultra के रियर डिजाइन की झलक मिली है। फोन में रेक्टेंगुलर यानी स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है, जिसे बैक पैनल के सेंटर में प्लेस किया गया होगा। यह डिजाइन Xiaomi 15 Ultra के गोल कैमरा आइलैंड से बिल्कुल अलग होगा। तस्वीरों से यह भी संकेत मिलता है कि इसमें चार कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं, जिनमें एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होने की संभावना है।
दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 Ultra में क्वालकॉम का लेटेस्ट और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। यह कॉम्बिनेशन इसे फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक पावरफुल डिवाइस बना सकता है।
आने वाले दिनों में सामने आएंगी और जानकारियां
फिलहाल Xiaomi 17 Ultra के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी ने पूरी जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च डेट नजदीक आने के साथ ही इस स्मार्टफोन से जुड़ी और भी डिटेल्स सामने आएंगी, जिससे यूजर्स को इसके बारे में पूरी तस्वीर मिल सकेगी।
Moto G Power (2026) लॉन्च: नया फ्रंट कैमरा, दमदार बैटरी और बेहतर डिस्प्ले के साथ एंट्री