NABARD Specialist Recruitment 2026: नाबार्ड में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी 3.85 लाख तक सैलरी, जानें पूरी डिटेल

NABARD Specialist Recruitment 2026: सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डवलपमेंट (NABARD) की ओर से शानदार मौका सामने आया है। नाबार्ड ने विभिन्न

Written by: Admin

Published on: December 22, 2025

NABARD Specialist Recruitment 2026: सरकारी बैंक में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डवलपमेंट (NABARD) की ओर से शानदार मौका सामने आया है। नाबार्ड ने विभिन्न स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 17 पदों को कॉन्ट्रैक्ट बेस पर भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 2 जनवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

NABARD Specialist Recruitment 2026: नाबार्ड के किन विभागों में होगी भर्ती

नाबार्ड की यह भर्ती आरएमडी, डीओआर, डीआईटी, डीईएआर और डीडीएमएबीआई जैसे अहम विभागों में की जाएगी। इनमें एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर, रिस्क मैनेजर, प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन, सीनियर कंसल्टेंट, डेवलपर, प्रोजेक्ट मैनेजर और फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे स्पेशलिस्ट पद शामिल हैं। सभी पद पूरी तरह कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होंगे, जिससे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

NABARD Specialist Recruitment 2026: आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है। न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष रखी गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

NABARD Specialist Recruitment 2026: सैलरी और कॉन्ट्रैक्ट अवधि

नाबार्ड स्पेशलिस्ट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार सैलरी 1.50 लाख रुपये से लेकर 3.85 लाख रुपये प्रति माह तक होगी। कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआती अवधि 2 साल की होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

NABARD Specialist Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ इकोनॉमिक्स, स्टेटिस्टिक्स, फाइनेंस, एमबीए, पीजीडीआई, सीए या सीएस में डिग्री और कम से कम 10 साल का बैंकिंग अनुभव होना चाहिए। वहीं रिस्क मैनेजर और मार्केट रिस्क से जुड़े पदों के लिए फाइनेंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टेटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स या इंजीनियरिंग में बैचलर या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के साथ न्यूनतम 5 साल का अनुभव जरूरी है।

NABARD Specialist Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी। फिर फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंड रिटन डिक्लेरेशन स्कैन कर अपलोड करना होगा। जनरल और अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।

RPSC Protection Officer Recruitment 2025: प्रोटेक्शन ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 24 दिसंबर से आवेदन शुरू

Previous

महासमुंद पुलिस ने अभियान चलाकर जब्त किए 373 लीटर शराब, 12 मामलों में 13 लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Next

665 कट्टा धान जब्त एवं 50 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया