PGIMER Recruitment 2026: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 01 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
PGIMER Recruitment 2026 Important Dates
PGIMER ग्रुप A, B और C भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 01 जनवरी 2026 से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
PGIMER Recruitment 2026 Application Fee
PGIMER भर्ती 2026 में आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 800 रुपये है। दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
PGIMER Recruitment 2026 Age Limit
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 30 वर्ष और 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
PGIMER Recruitment 2026 Eligibility Criteria
PGIMER ग्रुप A, B और C भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
PGIMER Recruitment 2026 Exam Pattern
ग्रुप A पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में कुल 85 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 85 अंकों के होंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 15 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं ग्रुप B और C पदों के लिए परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
PGIMER Recruitment 2026 Minimum Qualifying Marks
PGIMER भर्ती परीक्षा 2026 में सफल होने के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स 35 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।
Haryana Police Constable Recruitment 2026: 5500+ पदों पर भर्ती, 11 जनवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन