बांग्लादेश का बड़ा फैसला: IPL प्रसारण पर लगाया बैन, T20 वर्ल्ड कप पर भी संकट

नई दिल्ली. बांग्लादेश सरकार ने क्रिकेट जगत को चौंकाने वाला कदम उठाते हुए देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। यह

Written by: Admin

Published on: January 5, 2026

नई दिल्ली. बांग्लादेश सरकार ने क्रिकेट जगत को चौंकाने वाला कदम उठाते हुए देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़े विवाद के बाद लिया गया है। इस निर्णय को सिर्फ खेल तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे क्रिकेट कूटनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

मुस्ताफिजुर रहमान को KKR से रिलीज करने पर भड़का विवाद

दरअसल, IPL 2026 सीजन से पहले BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया। मुस्ताफिजुर को KKR के अहम खिलाड़ियों में गिना जा रहा था, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके बाहर किए जाने से बांग्लादेश में भारी नाराजगी फैल गई। वहां इसे खेल से ज्यादा राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा मुद्दा माना गया, जिसने माहौल को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया।

सरकारी बयान में क्या कहा गया

बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि IPL 2026 के लिए मुस्ताफिजुर रहमान को KKR से बाहर करने के फैसले के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई। इस निर्णय से बांग्लादेश की जनता आहत और दुखी है। ऐसे हालात में अगले आदेश तक IPL से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों के टेलीकास्ट पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा विवाद

मुस्ताफिजुर रहमान से जुड़ा यह विवाद अब IPL तक सीमित नहीं रहा है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर भी साफ दिखने लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पत्र लिखकर मांग की है कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले बांग्लादेश के मैचों को किसी अन्य देश, खासतौर पर श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए।

T20 वर्ल्ड कप 2026 पर मंडराया खतरा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि मौजूदा हालात में भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर भरोसा कमजोर हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश ने यह भी संकेत दिए हैं कि फरवरी 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वह अपनी टीम भारत नहीं भेज सकता। अगर यह फैसला लागू होता है, तो भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट संबंधों में अब तक की सबसे बड़ी दरार देखने को मिल सकती है।

KKR से बाहर होने पर मुस्ताफिजुर रहमान का पहला बयान, बोले- अब मेरे..

Previous

बस्तर के स्कूलों में डिजिटल हाजिरी की नई व्यवस्था, विद्या समीक्षा केंद्र ऐप से अब अनिवार्य होगी उपस्थिति

Next

25 साल बाद शिवाजी राव की वापसी! अनिल कपूर की ‘नायक 2’ कंफर्म, जानिए शूटिंग और अपडेट्स