अनियमितता बरतने पर धान खरीदी केंद्र घोंच के प्रभारी के खिलाफ तेंदूकोना थाने में एफआईआर

महासमुंद. अनियमितता बरतने पर धान खरीदी केंद्र घोंच के प्रभारी के विरूद्ध तेंदूकोना थाने में जिला सहकारी बैंक शाखा पिथौरा के प्रबंधक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला

Written by: Admin

Published on: January 19, 2026

महासमुंद. अनियमितता बरतने पर धान खरीदी केंद्र घोंच के प्रभारी के विरूद्ध तेंदूकोना थाने में जिला सहकारी बैंक शाखा पिथौरा के प्रबंधक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक शाखा पिथौरा में शाखा प्रबंधक सुशील यदु ने तेंदूकोना में दिए गए आवेदन में पुलिस को बताया कि प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित घोंच पंजीयन क्रमांक 1052 उपार्जन केन्‍द्र घोंच का 15.01.26 को कलेक्‍टर एवं अन्‍य अधिकारियों के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसके बाद नायब तहसीलदार पिथौरा जिला महासमुंद द्वारा जांच प्रतिवेदन मय पंचनामा प्राप्‍त हुआ है। जिसमें अनिमियतता के लिए समिति प्रभारी एवं खरीदी प्रभारी तेजराम श्रीवास के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने हेतु ज्ञापन प्राप्‍त हुआ है।

शाखा प्रबंधक ने दिए गए आवेदन में बतया कि जांच प्रतिवेदन मय पंचनामा में उपार्जन केन्‍द्र घोंच की ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार 39588.80 क्विंटल धान उपार्जन केन्‍द्र मे उपलब्‍ध होना प्रदर्शित हो रहा है, जबकि भौतिक सत्‍यापन पर स्‍टेक के संख्‍या 44 है जिसमें 100322 बोरी प्रत्‍येक में 40,40 किलोग्राम होना पाया गया। 100322 x 40 = 40128.80 क्विंटल होना पाया गया, जो आनलाईन रिकार्ड और भौतिक सत्‍यापन पर 540 क्विंटल अधिक होना पाया गया, जिसका समर्थन मुल्‍य 3100 रूपये की दर से 1674000 रूपये की राशि अधिक होना पाया गया। इस आधार पर वित्‍तीय अनियमितता कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचायी गयी है।

आवेदन में बताया गया है कि नायब त‍हसीलदार पिथौरा, सांकरा की जांच अनुसार जो तथ्‍य पाए गए उसके अनुसार ऑनलाइन रिपोर्ट अनुसार 39588.80 क्विंटल धान उपार्जन केन्‍द्र में उपलब्‍ध होना प्रदर्शित हो रहा है। जिसका भौतिक सत्‍यापन किया गया। भौतिक सत्‍यापन में उपार्जन केन्‍द्र में स्‍टेक की संख्‍या 44 है जिसमें 100322 बोरी पाया गया। कृषक खेमराज दीवान पिता नारायण दीवान का 22.40 क्विंटल का टोकन कटा था जिसमें किसान द्वारा अमानक एवं गुणवत्‍ताहीन धान (पुराना बदरा सामान) पाया गया था जिसे कृषक को वापस किया गया है, उक्‍त के संबंध में समिति प्रबंधक द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया कि अमानक धान की खरीदी कैसे की जा रही है। उपार्जन केन्‍द्र में कृषकों से अतिरिक्‍त धान लेना पाया गया । खरीदी किए गए बोरी एवं भौतिक से उपलब्‍ध बोरी में 1350 बोरी अधिक पाया गया। उपार्जन केन्‍द्र में उपलब्‍ध नया बारदाना 20 हजार बोरी एवं पुराना बारदाना पुराना 15 हजार का टैंगिग नहीं हुआ है। जिससे उक्‍त बारदानो की संख्‍या रिपोर्ट में प्रदर्शित नहीं हो रहा है। तेंदूकोना थाने में आवेदन अवलोकन पर प्रथम द्ष्‍टया अपराध धारा 318(4) BNS का घटित होना पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सिंगबहाल धान खरीदी केंद्र प्रभारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Previous

पुलिस को देख गांजा का अवैध परिवहन कर रहा बाइक सवार गिरकर हुआ घायल

Next

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक 21 जनवरी को, महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिए जा सकते हैं फैसले