जिले में हो रही गैस सिलेंडरों की चोरी, दो मामले दर्ज

महासमुंद. इन दिनों जिले में घरों से गैस सिलेंडर की चोरी हो रही है। पटेवा और भगतदेवरी में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें चोरों ने 4 नग गैस सिलेंडर पार कर दिए।

Written by: Admin

Published on: January 28, 2026

महासमुंद. इन दिनों जिले में घरों से गैस सिलेंडर की चोरी हो रही है। पटेवा और भगतदेवरी में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। जिसमें चोरों ने 4 नग गैस सिलेंडर पार कर दिए। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पहले मामले में पटेवा के सौरभ लोधी पिता योगेश लोधी उम्र 28 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2025 के 02-03 दिन पूर्व उसने 2 नग गैस सिलेण्डर को भरवा कर घर के चैनल गेट के पास रखा था। चैनल गेट खुला हुआ था, 20 दिसंबर की दोपहर करीबन 3 बजे देखा तो चैनल गेट के पास सिलेंडर नहीं था, जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। ग्राम पटेवा थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी हूं । रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

वहीं दूसरे मामले को लेकर धर्मेंद्र कुमार ग्राम भगतदेवरी ने सांकरा पुलिस को बताया कि 25 जनवरी की दोपहर को वह घर में था, घर के सामने बरामदा में भारत कंपनी का दो नग गैस सिलेडर, जिसमें एक भरा हुआ और एक खाली था को किसी ने चोरी कर ली, जब उसने सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो करीबन दोपहर 2.30 से 3 बजे के मध्य एक व्यक्ति दोनों सिलेंडर को बारी-बारी से उठाकर ले जाते हुए दिखा। मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

बकाया रकम वापस मांगने पर ज्वेलर्स संचालक से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Previous

ICC T20 Rankings: अभिषेक शर्मा का जलवा, नंबर-1 की कुर्सी पर मजबूत पकड़

Next

अवैध चखना सेंटरों पर चला बुलडोजर, बागबाहरा रोड हुआ अतिक्रमण मुक्त