Trending News

---Advertisement---

रणवीर सिंह का ‘FA9LA’ डांस वायरल, Dhurandhar 2 की स्क्रीनिंग में मचा धमाल

On: March 20, 2026
Ranveer Singh Dance
---Advertisement---

Dhurandhar 2 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म की सक्सेस के बीच मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।
इस खास मौके पर Ranveer Singh ने अपनी एनर्जी से इवेंट में जान डाल दी।

 ‘FA9LA’ गाने पर रणवीर का जबरदस्त डांस

स्क्रीनिंग से वायरल हो रहे एक वीडियो में रणवीर सिंह ‘FA9LA’ गाने पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज इतना शानदार है कि फैंस को Akshaye Khanna के आइकॉनिक किरदार ‘रहमान डकैत’ की याद आ गई।
दरअसल, फिल्म के पहले पार्ट में यही गाना अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया था और उनके डांस स्टेप्स काफी फेमस हुए थे। रणवीर ने उन्हीं स्टेप्स को हूबहू रीक्रिएट कर सबको चौंका दिया।

स्क्रीनिंग में जुटी पूरी स्टारकास्ट

इस इवेंट में डायरेक्टर Aditya Dhar, Yami Gautam, Sanjay Dutt, Arjun Rampal, Saumya Tandon और Ayesha Khan समेत कई सितारे शामिल हुए। लेकिन सबसे ज्यादा लाइमलाइट रणवीर सिंह ने बटोरी।

Dhurandhar 2 BO Day 1 Collection: 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री, हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

रणवीर के इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “रणवीर फिल्म को जी रहे हैं, उनकी एनर्जी कमाल है।”
दूसरे ने कहा, “ये कोई डांस नहीं, प्योर मैडनेस है!”
फैंस को उनका यह बिंदास अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का धमाका

रिलीज से पहले फिल्म से 60-70 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद थी, लेकिन पेड प्रीव्यू में ही 43 करोड़ की कमाई ने संकेत दे दिए थे कि फिल्म बड़ी हिट साबित होगी।
पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 121.03 करोड़ तक पहुंच गया। यह प्रदर्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Dhurandhar 2 Worldwide BO Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now