महासमुंद. आईपीएल मैचों के दौरान सट्टेबाजी कर रहे 9 बड़े बुकी को बसना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लाखों के लेनदेन के सबूत मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ महासमुंद पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। थाना बसना, चौकी भंवरपुर पुलिस द्वारा भंवरपुर चौक से गिरफ्तार किए गए ऑनलाइन सटोरिए योगेश्वर देवांगन से हुई पूछताछ में एक बड़े सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ था। आरोपी से पूछताछ में महासमुंद जिले के 11 अन्य बड़े सटोरियों के नाम सामने आए थे।
इन खुलासों के तुरंत बाद, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और नामजद आरोपियों की धरपकड़ हेतु जिले के विभिन्न स्थानों भंवरपुर, बसना, पिथौरा और सांकरा पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई।
पुलिस की इस त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई में सट्टा नेटवर्क के 9 मुख्य आरोपी योगेश्वर देवांगन (निवासी भंवरपुर), नरेंद्र पटेल (निवासी- भंवरपुर), उमाशंकरपति (निवासी- बारपेलाडीह थाना बसना), शरीफ खान (निवासी- वार्ड क्र. 14, आदर्श नगर, बसना), पार्थो डे (निवासी- वार्ड नं. 05, बसना), रवि अग्रवाल (निवासी- पिथौरा), बाबूलाल मानिकपुरी (निवासी- नवरंगपुर), नोहर राम पटेल (निवासी- सांकरा), राजा माटा (निवासी- पिथौरा) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 मोबाइल फ़ोन कीमत 01 लाख 10 हजार रुपए और यूपीआई के माध्यम से प्राप्त किए 3 लाख से अधिक के ऑनलाइन सट्टा लेनदेन रिकार्ड को जब्त किया है। ये आरोपी ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने और खिलाने के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे। थाना बसना में सभी गिरफ्तार 9 आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं 03 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस कि आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा/जुआ गतिविधि में शामिल, ऐसी गतिविधियों की गुप्त सूचना “शिकायत हेल्प डेस्क- “संवाद” व्हाट्सएप्प मोबाइल नंबर-9479229939 पर पुलिस को तुरंत दें।
महासमुंद : मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए जरूरी निर्देश, नागरिक रहें अलर्ट
भीषण गर्मी, ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब इस दिन से स्कूलों की छुट्टियां शुरू होंगी
