18 मामलों में जब्त 5 करोड़ 4 लाख रुपए का गांजा नष्ट किया गया

महासमुंद. जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त 999.200 किलो (09 क्विं. 99 किलो 200 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए गांजा की

Written by: Admin

Published on: April 17, 2026

WhatsApp Group Button

महासमुंद. जिले के विभिन्न थानो में दर्ज 18 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जब्त 999.200 किलो (09 क्विं. 99 किलो 200 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा को नष्ट किया गया। नष्ट किए गए गांजा की कीमत,05 करोड़, 04 लाख, 23 हजार 300 रुपए है।

Ganaja Nashtikaran

पुलिस ने नष्टीकरण की कार्रवाई बालाजी प्लांट बेलसोंडा, महासमुंद मेंजिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य  जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद  किया गया।

इस नष्टीकरण की कार्रवाई में महासमुंद जिले के थाना कोमाखान के 07 प्रकरण, थाना बसना के 07 प्रकरण, थाना सांकरा के 01प्रकरण, थाना सिंघोड़ा के 02 प्रकरण एवं थाना पिथौरा के 01 प्रकरण में जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के शामिल है। वहीं नष्टीकरण प्रकरणों में वर्ष 2025 के 02 प्रकरण जो कि थाना सिंघोड़ा के हैं तथा शेष 16 प्रकरण वर्ष 2026 के है, जो थाना कोमाखान, बसना, सांकरा एवं थाना पिथौरा के है।

रायपुर : मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार किए गए

Previous

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: अश्विनी नक्षत्र का संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा वाहन सुख और बड़ी खुशखबरी

Next

प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी