महासमुंद. बाइक से गांजा का अवैध परिवहन कर रहे दो लोगों पर बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए का 10 किलो गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन लाल काला रंग का पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 में दो व्यक्ति बैठकर आये, जिन्हें रोका गया। मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछने पर अपना नाम भोजराज उर्फ रामू ठाकुर पिता विनोद ठाकुर (20 वर्ष) वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आकाश उर्फ अक्कु ठाकुर पिता रवि सिंह ठाकुर (20 वर्ष) वार्ड नं 03 टिकरीपारा राम नगर रोड तखतपुर थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छग का रहने वाला बताए।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.100 किग्रा गांजा, कीमत 5,00000 रूपए को बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन लाल काले रंग का पल्सर NS 125 क्रमांक CG10BV9853 कीमत 50,000 रूपया, दो नग विवो कंपनी का मोबाईल कीमत 10,000 रूपए कुल 5,60,000 को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख)(ii)(ख) नार एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।