Trending News

---Advertisement---

महतारी वंदन योजना के E-KYC में शिकायत मिलने पर 4 सेंटर को किया गया ब्लॉक

On: May 13, 2026
E-KYC
---Advertisement---

महासमुंद. महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिला हितग्राहियों का E-KYC कार्य सी.एस.सी. संचालकों के माध्यम से किया जा रहा है। मीडिया एवं अन्य माध्यमों से सी.एस.सी. संचालकों द्वारा ई-केवायसी के एवज में शुल्क लिये जाने संबंधी खबरें प्रकाशित हो रही थी।
इस संबंध में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर प्रोजेक्ट मैनेजर रायपुर की टीम द्वारा पहुंचकर जांच की गई तथा आज दिनांक तक विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायत अनुसार जिला महासमुंद में ई-केवायसी कार्य हेतु शुल्क की मांग करने वाले 04 सीएससी संचालकों की सीएससी आईडी को महतारी वंदन योजना के कार्य हेतु ब्लॉक किया गया है।

कलेक्टर विनय लंगेह से मिलकर प्रोजेक्ट मैनेजर की टीम ने बताया कि यह पूरी तरह निःशुल्क है। साथ ही कहा कि जिन ग्राम पंचायतों, वार्ड कार्यालयों अथवा अन्य माध्यमों से E-KYC कार्य हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क लिए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती है, तो उन शिकायतों की सूची उपलब्ध कराने का कष्ट करें। ताकि संबंधित सी.एस.सी. संचालकों के विरुद्ध आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी सीएससी आईडी निरस्त/बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिन सी.एस.सी. सेंटर की आईडी ब्लॉक की गई है, इनमें सरायपाली के 03 जिसमें परशुराम रात्रे, राजू बरिहा, नरहरि कुमार एवं बसना से वृंदावती भोई की आईडी शामिल है।

वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 1484 पदों के लिए जल्द घोषित की जाएगी लिखित परीक्षा की तारीख 

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Forest Department CG

वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज, 1484 पदों के लिए जल्द घोषित की जाएगी लिखित परीक्षा की तारीख

TL Meeting PRO

धान उठाव, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, एग्रीस्टेक पंजीयन, खाद वितरण व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने दिए अहम निर्देश

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026: आदर्श आचरण संहिता लागू, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध

No Drone Flying Zone

जिला जेल के आस-पास क्षेत्र ’नो ड्रोन फ्लाईंग’ जोन घोषित

CG Administration

छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती प्रक्रिया होगी हाईटेक: कर्मचारी चयन मंडल तैयार करेगा नया सॉफ्टवेयर

PM Narendra Modi

वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील: पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर मेड इन इंडिया अपनाने तक देश के लिए क्यों जरूरी हैं ये कदम