महासमुंद. जिला पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर घर में जबरन घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। घटना 13 मई की सुबह करीब 7 बजे की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, प्रार्थिया अपने घर में पानी भर रही थी। इसी दौरान ग्राम पचरी निवासी सुरेश डोरा (पिता राधेश्याम डोरा) जबरदस्ती महिला के घर में घुस गया। आरोपी ने वहां महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
पीड़ित महिला द्वारा पटेवा थाने में लिखित आवेदन देने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 64/62 (दुष्कर्म का प्रयास), 296 (अश्लील हरकत), 351(3) (आपराधिक धमकी), 127(2) (गलत तरीके से रोकना), 74, 75(2) और 332(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश डोरा को उसके निवास ग्राम पचरी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी अपराध पर कड़ी और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के E-KYC में शिकायत मिलने पर 4 सेंटर को किया गया ब्लॉक







