महासमुंद. लाफिन खुर्द के सूखा नदी रेत घाट के ऊपर खेत में खड़ी चेन माउंटेन मशीन में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी, वहीं दूसरी चेन माउंटेन में तोड़फोड़ की गई। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को कुंदन साव निवासी वार्ड नं. 29 आदर्श नगर महासमुंद ने बताया क लाफिन खुर्द रेत घाट का टेंडर शालिनी सिंग के नाम से शासन द्वारा आबंटित किया गया है, जिसका संचालन प्रार्थी द्वारा किया जा रहा है। सूखा नदी लाफिन खुर्द से रेत घाट के ऊपर टाटा हिताची चेन माऊंटिंग मशीन सीरियल नंबर एसपी20-30193 एवं टाटा हिताची सीरियल नंबर एसपी20-65029 को 12 मई की शाम 6 बजे ब्रेक डाउन होने के कारण खेत में खड़ी किया था।
अज्ञात व्यक्ति के द्वारा वाहन टाटा हिताची चैन माउंटेन मशीन सीरियल नंबर.एसपी 20-30193 को आग लगाकर पूरी तरह क्षति पहूंचाया है जिससे लगभग 55 लाख 50 हजार रुपए एवं टाटा हिताची सीरियल नंबर एसपी20-65029 के केबिन के शीशा को तोड़फोड़ किया गया है, जिसमें लगभग 50,000 रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

उमरदा स्कूल से साढ़े तीस हजार के सामानों की चोरी







