महासमुंद. ग्राम सावित्रीपुर के एक घर से अज्ञात चोर ने पेटी में रखे 2.30 रुपए की चोरी कर ली। सांकरा थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को देवेंद्र कुमार जोशी पिता मिलचंद जोशी (20 साल) सावित्रीपुर चेरीडीपा ने बताया कि 16 मई को रात 11 बजे से 17 मई के 06 बजे के मध्य उसके घर की पेटी में रखे नगदी रकम 2,30,000 रुपए को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी ने बताया कि उसके पिताजी विकलांग है व घर टूटा फूटा है व दरवाजा भी टूट गया है, इसलिए लोहे के तार से बनी जाली को गेट के रूप में उपयोग करते हैं। मकान बनाने के लिए खरीफ फसल एवं रबी फसल के धान को बेचकर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके पिताजी के खाते में आई रकम को घर बनाने के नाम से घर में रखे छोटे से बॉक्स में रखा था। 16 मई की रात्रि करीबन 11 बजे वह और उसके पिताजी खाना खाकर दरवाजा को बंद कर सो गये। 17 मई की सुबह करीबन 08 बजे जब वह सोकर उठा तो देखा कि बॉक्स वहां पर नहीं था, जब उसने आसपास देखा तो घर के पीछे बाड़ी में बॉक्स पड़ा हुआ था। किसी अज्ञात चोर के द्वारा बॉक्स में रखे 2,30,000 रुपए की चोरी कर ली गई। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
शादी में गए व्याख्याता के घर से चोरी









