Trending News

---Advertisement---

महासमुंद के बसना प्रशासन की अनोखी पहल: सामूहिक बस यात्रा से दिया ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता का बड़ा संदेश

On: May 20, 2026
Mahasamund Administration
---Advertisement---

महासमुंद जिले के बसना अनुविभाग में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन की ओर से एक सराहनीय और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार के.के. साहू और जनपद पंचायत सीईओ पीयूष ठाकुर सहित 23 अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने ग्राम नगौड़ी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में शामिल होने के लिए सामूहिक बस यात्रा की।

यह पहल केवल एक सरकारी यात्रा नहीं थी, बल्कि ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सरकारी कार्यों में मितव्ययिता का मजबूत संदेश भी बनकर सामने आई। वर्तमान समय में बढ़ती ईंधन कीमतों और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच बसना प्रशासन का यह कदम आम लोगों के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देने की अपील को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस सामूहिक यात्रा को अपनाया। खास बात यह रही कि महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने हाल ही में समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों को सरकारी कार्यों में अनावश्यक खर्च कम करने और मितव्ययिता अपनाने के निर्देश दिए थे। बसना प्रशासन ने इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए यह अनूठी पहल की।

अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना भी है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बस यात्रा से न केवल डीजल और पेट्रोल की बचत होती है, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और टीम भावना भी विकसित होती है।

इस पहल में शामिल कर्मचारियों ने यात्रा को बेहद उपयोगी और सुखद बताया। अधिकारियों ने भविष्य में भी सुशासन तिहार और अन्य शासकीय कार्यक्रमों में सामूहिक यात्रा को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रशासन की यह पहल आज के समय में ईंधन संरक्षण अभियान और पर्यावरण जागरूकता का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।

आम नागरिकों से प्रशासन की अपील

बसना प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक निजी वाहन उपयोग से बचें, कार पूलिंग और सामूहिक यात्रा को बढ़ावा दें। प्रशासन का कहना है कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक जरूरत नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए भी बेहद जरूरी है।

महासमुंद कलेक्टर ने दिए सरकारी खर्च में मितव्ययिता के निर्देश, किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने पर जोर

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी