Trending News

---Advertisement---

चलती कार में दोस्त से मारपीट, मौत होने पर महानदी किनारे दफनाया, पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार

On: May 29, 2026
Mahasamund Crime News Today-1
---Advertisement---

महासमुंद. चलती कार में मारपीट के बाद मौत होने पर मृतक के तीन दोस्तों ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर महानदी किनारे में शव को दफना दिया। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद पुलिस ने बताया कि 22.05.26 की रात्रि में जब भुनेश्वर यादव के घर ना लौटने पर उसकी पत्नी द्वारा अपने पति के मित्रों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ व खोजबीन के बाद कहीं पता नहीं चलने पर मंदिर हसौद थाने में 28 मई को भुनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव (38 साल), निवासी इंदिरा कालोनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर गुम इंसान क्र. 59/ 2026 दर्ज कराया गया।

प्रकरण की जांच पर गुमशुदा भुनेश्वर यादव की पत्नी ने बताया कि 22 मई की रात में जब उसने अपने  पति को कॉल किया तब उसने पति की आवाज के अलावा उसके मित्रों नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे की आवाज भी सुनना बताया। मृतक की पत्नी के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ एवं जांच की गई। जिस पर घटना दिनांक को मोबाईल लोकेशन के आधार पर मृतक एवं संदिग्ध आरोपियों को नांदगांव में होना पाया गया।

पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद संदिग्ध आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपियों की निशानदेही पर नांदगांव स्थित नदी किनारे टापू पर मंदिर हसौद पुलिस द्वारा गुमशुदा भुनेश्वर यादव पिता आनंद राम यादव (38 साल), निवासी इंदिरा कालोनी, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर के शव को खोद कर निकाला गया।

यह है पूरा मामला

पुलिस को इस जघन्य हत्या की जांच में पता चला कि 22.05.2026 की रात्रि करीबन 11.30 बजे नोहर रात्रे की ब्रेजा कार क्र. सीजी 04 पीएच/9996 में भुनेश्वर यादव, आरोपीगण नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत, हेमचंद बंजारे सभी शराब पीते हुए नांदगांव महासमुंद की ओर आ रहे थे। आरोपी नोहर रात्रे जो पार्षद भी है, से मृतक भुनेश्वर यादव का उनके मोहल्ले में पानी की किल्लत को लेकर कार में ही विवाद हुआ था और दोनों में मारपीट होने पर हेमचंद बंजारे, अमित सिंह राजपूत ने बीच बचाव किया। इस पर मृतक उन दोनों से भी मारपीट गाली गलौच करने लगा, जिस पर तीनों आरोपियों द्वारा हाथ मुक्का से कार के अंदर ही भुनेश्वर के साथ मारपीट की गई, जिससे भुनेश्वर यादव की मौत हो गई।  भुनेश्वर यादव की मृत्यु हो जाने से घबराकर आरोपी नोहर रात्रे द्वारा शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने नांदगांव के रिश्तेदार मामा श्रवण जांगड़े के घर गया और उसे घटना के बारे में  बताया और मामा के साथ मिलकर नांदगांव स्थित महानदी के किनारे स्थित टापू पर मृतक भुनेश्वर यादव के शव को हाथ से गड्डा खोदकर गाड़ दिया। उक्त प्रकरण पर से महासमुंद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 322/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी नोहर दास रात्रे, अमित सिंह राजपूत व हेमचंद बंजारे से ब्रेजा कार क्र. सीजी 04 पीएच9996 एवं आरोपीगण के संयुक्त कब्जे से 04 नग मोबाईल जप्त कर आरोपियों का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

30 May 2026 Rashifal in Hindi: शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

PRO Mahasamund

जिले में राईस मिलों के भौतिक सत्यापन के लिए जांच दल गठित

Mahasamund Crime Today-01

हत्या और जानलेवा हमले के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और मामूली विवाद बने खूनी वारदात की वजह

crime news

स्कूटी की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट से छेड़छाड़, दो लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Mahasamund Administration

महासमुंद के बसना प्रशासन की अनोखी पहल: सामूहिक बस यात्रा से दिया ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और मितव्ययिता का बड़ा संदेश

Rice miller meeting

कलेक्टर ने ली राइस मिलर्स की बैठक, एफसीआई एवं नॉन में शीघ्र चावल जमा करने के दिए निर्देश

PRO Mahasamund

महासमुंद कलेक्टर ने दिए सरकारी खर्च में मितव्ययिता के निर्देश, किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा पंजीयन कराने पर जोर