महासमुंद. जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली कैंपस में प्रभारी प्राचार्य के क्वाटर से नगदी व सोने-चांदी का सामान चोरी होने के मामले में सरायपाली थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को जवाहर नवोदय विद्यालय छिंदपाली के प्रभारी प्राचार्य लोकनाथ कैवर्त ने बताया कि वे विद्यालय के स्टाफ क्वाटर में रहते हैं। 18 मई की दोपहर 03 बजे शासकीय कार्य से अपने परिवार के साथ रायपुर गए थे और 29 मई की सुबह जब वापस लौटे तो देखा कि घर के सामने लगा ताला गायब था। घर के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था और आलमारी खुला हुआ था। आलमारी के अंदर 40,000 रुपए और सोने चांदी के सामान लगभग 10,000 रुपए नहीं थे। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
बिरकोनी में पिता व उसके साथी के साथ मारपीट, पुत्र पर चाकू से हमला









