Trending News

---Advertisement---

सरायपाली के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में तोड़फोड़

On: June 12, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. सरायपाली के उप पंजीयक कार्यालय में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने के मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

मामले को लेकर सरायपाली उप पंजीयक कार्यालय के सब-रजिस्ट्रार आतिश देवांगन ने पुलिस को बताया कि 10 जून को कार्य समाप्त होने पर शाम 6 बजे कार्यालय बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए। उन्हें दूसरे दिन 11 जून की सुबह सात बजे सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की नीयत से कार्यालय के मुख्य दरवाजा एवं उप पंजीयक कक्ष के दरवाजे का ताला तोड़ कर तीन आलमारियों का ताला तोड़ क्षति पहुंचाया गया है एवं खाली कैश पेटी को कार्यालय के छत के ऊपर फेंक दिया गया था। साथ ही कार्यालय के सभी दस्तावेजों एवं कंप्यूटर सिस्टम का निरीक्षण किया, दस्तावेजों एवं किसी कंप्यूटर सिस्टम को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचाई गई है। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 62 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

अहमदाबाद मेट्रो फेज 2A को मिली मंजूरी, एयरपोर्ट तक पहुंचेगी मेट्रो; शहर में बढ़ेगी कनेक्टिविटी और रोजगार

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now