Trending News

---Advertisement---

बैड टच मामले में शिक्षक को 5 साल की सजा

On: June 26, 2026
Court
---Advertisement---

महासमुंद. बुरी नीयत से नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच मामले में शिक्षक को आरोप दोष सिद्ध होने पर फास्ट टेक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका जायसवाल ने आरोपी शिक्षक गणेश राम चंद्राकर को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत पांच साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित से किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर तीन माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। कोर्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत तीन वर्ष का सश्रम कारावास व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 3 माह का कारावास भुगतना होगा। दोनों सजाएं साथ साथ चलेगी।

अभियोजन के अनुसार 8 जनवरी 2025 को महासमुंद थाना में छात्रा ने लिखित शिकायत की कि गणित शिक्षक गणेशराम चंद्राकर ने गणित शिक्षण के दौरान शराब के नशे में उसके समक्ष आकर भरी कक्षा में बुरी नीयत से शरीर के अंगों को बैड टच करते हुए सहलाया। जिससे छात्रा को काफी बुरा लगा। शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना किया। विवेचना उपरांत मामला कोर्ट को सौंपा गया था। कोर्ट ने अरोपी शिक्षक गणेश राम चंद्राकर पिता भगवानी चंद्राकर को गुरु-शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को अपवित्र करने का दोषी माना और बैड टच के मामले में सजा सुनाई गई। अभियोजन की ओर अतिरिक्त लोक अभियोजक तेजेंद्र चंद्राकर ने पैरवी की।

कृषक उन्नति योजना 2026: दलहन, तिलहन और मिलेट्स की खेती पर किसानों को मिलेगी मोटी प्रोत्साहन राशि

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी