Trending News

---Advertisement---

तीन मामलों में 29 लाख से ज्यादा का गांजा जब्त, नाबालिग सहित 7 लोगों पर कार्रवाई

On: September 2, 2026
गांजा जब्त महासमुंद जिला
---Advertisement---

महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा तस्करी के तीन मामलों में नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में आरोपियों के कब्जे से 29 लाख रुपए से ज्यादा का करीब 57 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा और कोमाखान थानों में जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है। इसी दरमियान थाना सिंघोड़ा को पुलिस मुखबीर से सूचना मिली की एक हुंडई कार (सीजी 13 यूबी 7951) जिसमें दो व्यक्ति गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53, अंतरराज्यीय चेक पोस्ट(रेहटीखोल) पर तैनात जवानों को अलर्ट किया गया। सूचना अनुसार उक्त नंबर की कार आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। संदिग्ध कार को रोक कर सवार लोगों से पूछताछ की गई। जिस पर कार चालक ने अपना नाम विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह (31 साल) निवासी माधवपुर थाना फतेहगढ़ थाना जिला नयागढ़ (ओडिशा) एवं दूसरे व्यक्ति का नाम गयाधर दडेई पिता लिंगराज दडेई उम्र 41 साल निवासी पत्थरचकडा थाना फतेहगढ (ओडिशा) का निवासी होना बताया। पूछताछ पर संदेहियों ने अपने कार के डिक्की में गांजा होना बताया। जिसे वे जिला भुनेश्वर (ओडिशा) से रायपुर (छ.ग.) ले जाना बताया। आरोपीगण के कब्जे से कार के डिक्की में एक बोरी में 35 किलोग्राम (कीमत 17,50,000 रुपए), 02 नग मोबाईल (कीमत 5500 रुपए) एवं एक हुंडई कार (कीमत 3,00,000 रुपए), कुल कीमत 20,55,500 रुपए की संपत्ति को जब्त करा आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)ii(सी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

कोमाखान पुलिस की कार्रवाई

इधर कोमाखान पुलिस ने 1 और 2 सितंबर को कार्रवाई करते हुए नाबालिग सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर को टेमरी जांच नाका में वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 03 व्यक्ति अलग-अलग बाइक एक बैंगनी रंग की स्कूटी क्र सीजी 06 एचबी 2279 एवं एक लाल काले रंग की बजाज पल्सर बाइक बिना नंबर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से महासमुंद छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे है। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहनों के आने पर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की। जिस स्कूटी चालक ने अपना नाम तोषन साहू पिता प्रीतम साहू (29 साल) निवासी साल्हेभांठा थाना कोमाखान जिला महासमुंद एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम नरेश ठाकुर पिता रामकुमार ठाकुर (25 साल) निवासी सिवनीखुर्द थाना कोमाखान होना बताया। वहीं बाइक सवार ने अपना नाम पुरूषोत्तम निषाद पिता तुलसीराम निषाद (21 साल) निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान होना बताया। पुलिस ने गांजा के संबंध ने जब पूछताछ की तब आरोपियों ने गांजा को स्कूटी सवार तोषन साहू ने खरियार रोड ओडिशा से भोरिंग तुमगांव निवासी देवकुमार साहू के पास एवं बजाज पल्सर बाइक के चालक ने पुरूषोत्तम निषाद सहीपाला ओडिशा से करहीडीह छग निवासी रामेश्वर साहू के पास लेकर जाना बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 6.290 किलोग्राम कीमत 3,14,500 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं गांजा तस्करी के दूसरे मामले में कोमाखान पुलिस ने सुवरमाल चौक नायक मुर्गी दुकान के पास एनएच 353 रोड घेराबंदी कर एक युवती एवं नाबालिग से पूछताछ की। जिस पर युवती ने अपना नाम कामिनी खांडे पिता सदानंद खांडे (20 साल) निवासी हरदी थाना तखतपुर जिला बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बैग कुल वजनी 16.820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 8,41,000 रुपए को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

हत्या के मामले में महिला समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now