महासमुंद. अब तक गरियाबंद वन क्षेत्र में विचरण कर रहे एक दंतैल हाथी ने महासमुंद वनमंडल में प्रवेश किया है। वन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार रात में 1 दंतैल हाथी ने वन मंडल गरियाबंद जिला वन परिक्षेत्र के फिंगेश्वर रेंज से होते हुए वन मंडल महासमुंद जिला में प्रवेश किया है।
दंतैल हाथी धनसुली और जीवतरा के खेतों से होते हुए कक्ष क्रमांक 78, 79 की ओर से महासमुंद से बागबाहरा रोड़ पार कर झालखम्हरिया के खेत के बाद कक्ष क्रमांक 65 और हुए रेलवे लाइन को पार कर कक्ष क्रमांक 66 के जंगल में विचरण कर रहा हैं। हाथी के कक्ष क्रमांक 67, 68 की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
हाथी की उपस्थिति के चलते ग्राम गौरखेड़ा, उमरदा, अरण्ड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिडी, सोरिद, चोरभट्ठी आदि के ग्रामीणों को हाई अलर्ट रहने कहा गया है। इसी तरह ग्राम बनसिवनी, लोहारडीह, परसापानी, घोघीबहार, बंजारी, कोडार के आसपास के ग्रामीणों से अलर्ट रहने कहा गया है। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने, हाथी दिखाई देने पर वन कर्मचारी को सूचना दे की अपील की गई है।

जिला स्तरीय रोजगार मेला 5 को, 232 पदों पर होगी भर्ती







