सोरमसिंघी के स्कूल में 28 हजार से ज्यादा की चोरी

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम सोरमसिंघी के स्कूल में चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध खल्लारी थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल सोरमसिंघी के प्रभारी प्राचार्य रामूदास निराला ने खल्लारी थाने में आवेदन दिया है कि 17 नवंबर को की सुबह 09.30 बजे हाई स्कूल पहुंचे देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था।

Join WhatsApp Group

अंदर में जाकर देखने पर हाई स्कूल के अंदर रखे सामान साऊंड बॉक्स 01 नग कीमत 12500 रुपए, एसडीएमआई केबल 02 नग कीमत 2000 रुपए, स्मार्ट बोर्ड पेन 02 नग कीमत 4000 रुपए, स्मार्ट बोर्ड रिमोट 02 नग कीमत 7000 रुपए, यूएसबी केबल 02 नग कीमत 3000 रुपए कुल 28500 रुपए के सामान की किसी अज्ञात व्यकित ने चोरी कर ली। मामलेकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 331(4), 305 (ई) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now