Trending News

---Advertisement---

साराडीह में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट

On: October 2, 2026
मारपीट (Babapost Hindi News)

महासमुंद. कार के बाइक के मिरर से टकराने को लेकर हुए विवाद के चलते ग्राम साराडीह में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को प्रार्थी टिकेश्वर चेलक ने बताया कि एक अक्टूबर को खिलेश्वर साहू उसकी कार डिजायर क्रमांक सीजी 06 जीजेड 7015 को लेकर महासमुंद गया था। महासमुंद से रात करीबन 07.30 बजे वापस अपने गांव साराडीह आ रहा था, तभी पवन यादव के घर के सामने विजय यादव अपने मोटर सायकल में बैठा था, उसी समय सामने से कार के मिरर से मोटर सायकल टकरा गया, जिस पर विजय यादव द्वारा इतनी बड़ी गाड़ी दिखाई नहीं दे रही है कहा। इसी बात को लेकर विजय यादव और प्रार्थी के बीच बहस हो गई। इसके बाद विजय यादव व उसके पिता संतु यादव उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर प्रार्थी की मां महेश्वरी चेलक बीच बचाव करने आई तो कंचन यादव द्वारा मारपीट की गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

वहीं विजय यादव ने अपनी रिपोर्ट पर में पुलिस को बताया कि एक अक्टूबर को साराडीह से घोड़ारी काम करने अपने मोटर सायकल से जा रहा था। मोटर सायकल में पेट्रोल नहीं होने के कारण वह पवन यादव के घर के पास रूका था, उसी समय रात करीबन 07.30 बजे कार क्रमांक सीजी 06 जीजेड 7015 के चालक खिलेश्वर साहू ने उसकी मोटर सायकल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक गिर गया। तब उसने इतना बड़ा गाडी दिखाई नहीं दे रहा है कहा, इसी बात को लेकर उसकी आशीष चेलक उर्फ टिकेश्वर चेलक के साथ बहस हो गई। इसके बाद आशीष चेलक गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। आवाज सुनकर उसके पिता संतु यादव एवं मां जागेश्वरी यादव बीच बचाव करने आयी तो मां जागेश्वरी के साथ महेश्वरी चेलक ने गाली देकर मारपीट की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

करंट से युवक की मौत, जांच के बाद मामला दर्ज

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now