Trending News

---Advertisement---

करंट से युवक की मौत, जांच के बाद मामला दर्ज

On: October 2, 2026
FIR

महासमुंद. ग्राम कन्हारपुरी में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले की जांच के बाद खल्लारी थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि थाना खल्लारी के मर्ग क्रमांक 41/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक जोहन भुंजिया पिता दउलु भुंजिया (23 वर्ष) निवासी ग्राम पाली थाना खल्लारी का मर्ग जांच किया गया। मर्ग जांच दौरान पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण, मृतक के परिजन पिता दऊलू भुंजिया, माता कुमारी बाई, गवाह रमेश ढीढी, नंदकुमार ध्रुव एवं कनिष्ठ यंत्री छग स्टेट पावर डिस्ट्री कं लिमि. खल्लारी से जानकारी प्राप्त जानकारी के आधार पर विजय बंजारे पिता हीरालाल बंजारे (45 वर्ष) निवासी ग्राम कन्हारपुरी थाना खल्लारी द्वारा खेत में उपेक्षापूर्ण एवं लापरवाहीपूर्वक बोर कनेक्शन के लिए खींची गई थ्री फेस वायर के जगह-जगह से कटे व छिले होने से 09/07/2026 के दोपहर 12 बजे मृतक जोहन भुंजिया बोर पैनल के पास लगे लोहे के बाक्स के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

गांधी जयंती के दिन शराब बेचने का प्लान फेल, तेंदूकोना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब दुकान सेल्समैन की तलाश जारी

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now