Trending News

---Advertisement---

गांधी जयंती के दिन शराब बेचने का प्लान फेल, तेंदूकोना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब दुकान सेल्समैन की तलाश जारी

On: October 2, 2026
Crime

महासमुंद. गांधी जयंती के दिन बेचने के लिए शराब डंप करने वाले आरोपी सहित दो लोगों को तेंदूकोना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्त तीसरे आरोपी शराब दुकान सेल्समैन की खोजबीन की जा रही है। एक अक्टूबर को पुलिस को एक व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 06 जीडब्लू 8994 में डिक्की के अंदर शराब रख कर बिक्री के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद थाना के सामने आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। उपरोक्त बाइक के आने पर उसे रोका गया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम ढालन कुमार साहू बताया, तलाशी लेने पर बाइक से 20 नग सुपर 36 प्लेन देशी शराब कीमत 1600 रुपए मिला।

पुलिस ने जब संदेही से देशी प्लेन शराब के बारे मे पूछताछ की तब उसने बताया कि वह ग्राम के सुमीत कुमार अग्रवाल के कहने पर उसके मोटर सायकल से शासकीय मदिरा दुकान जाने के लिये निकला था। उसे सुनील अग्रवाल ने बताया था कि उसने शासकीय शराब दुकान में चार साल तक सेल्समैन का काम किया है, उस दुकान के सेल्समैन सुनील बंजारे ग्राम डोकरपाली से जान पहचान है और उससे बात हो गई है। इसके बाद आरोपी ढालन कुमार साहू शासकीय शराब दुकान तेंदूकोना पंडरीखार रोड शराब दुकान गया। वहां सेल्समैन सुनील बंजारे ने उसे 20 नग सुपर 36 प्लेन शराब का पौवा दिया। आरोपी ने बताया कि आज ही पहली बार शराब दुकान से 20 पौवा सुपर 36 प्लेन देशी शराब को सुमीत अग्रवाल के पास उसके घर में छोड़ा था और जब दूसरी बार शराब लेने गया था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

इसके अलावा आरोपी ने पुलिस को बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर शराब दुकान बंद रहने के चलते आज सुमीत अग्रवाल ने कई बार शासकीय मदिरा दुकान सेल्समैन सुनील बंजारे के पास से सुपर 36 प्लेन देशी शराब लाकर अपने घर में प्लास्टिक बोरी में डंप करके रखा है, जिसे मैं, सुमीत अग्रवाल तथा सुनील बंजारे तीनो मिलकर सुनियोजित प्लान के मुताबिक कल गांधी जयंती के अवसर पर अवैध रूप से बिक्री करने वाले थे। पुलिस ने मामले में आरोपी सुमीत अग्रवाल, ढालन साहू को मौके से गिरफ्तार किया, वहीं प्रकरण में संलिप्त आरोपी शासकीय शराब दुकान के सेल्समैन सुनील बंजारे की खोजबीन की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट, 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 पुलिस निरीक्षकों के हुए तबादले, देखें सूची

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now