महासमुंद. गुटखा खाकर पानी टंकी में थूंकने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने के मामले में आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस को बाराडोली के प्रेमलाल चौहान ने बताया कि 30 सितंबर को राकेश डडसेना ने गांव के सार्वजनिक पानी टंकी में गुटका खाकर थूक दिया था, जब उसने थूंकने से मना किया तो आरोपी गाली गलौज करने लगा। \
दूसरे दिन एक अक्टूबर को इसी बात को लेकर राकेश डडसेना के पिता राधेश्याम डउसेना को बताने उनके घर गया था, तब राधेश्याम डडसेना एवं उसके लड़के राकेश डडसेना ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। लोहे के राड से मारपीट करने से पैर में चोट आई। इसी दौरान बीच बचाव करने आए गांव के सुशांत जगत के साथ भी दोनों ने गाली गलौज की। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
साराडीह में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट







