महासमुंद. दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार हाथी ने एनएच 53 को पारकर महासमुंद वनमंडल अंतर्गत ग्राम बांसकुडा खेत से होते हुए सिरपुर से कुहरी रोड़ को पार कर कक्ष क्रमांक 28, 810 से होते हुए खिरसाली से केशलडीह रोड को पार करने के बाद वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 53, 46 से होते हुए कक्ष क्रमांक 54 के जंगल में प्रवेश किया है।
हाथी के कक्ष क्रमांक 131, 132, 133, 134, 176, 175, 181, 173, 174, 182 में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते ग्राम केशलडीह, खिरसाली, तालाझर, सुकुलबाय, नांदबारू, रायकेरा, मरौद, अमलोर, चुहरी, बोरिद, छातल के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। ऐसी संभावना व्यक्त की गई है कि दंतैल हाथी आज रात्रि में वन मंडल महासमुंद जिला से निकलकर कर मंडल बलौदा बाजार में प्रवेश कर सकता है।










