महासमुंद. ग्राम खरोरा में रोड क्रॉस कर रही एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि सांई मंदिर के सामने खरोरा में दुकान संचालन करने वाली ललिता चंद्राकर 10 अक्टूबर 7 से 07:30 बजे के बीच दुकान बंद कर पैदल घर जा रही थी, जैसे ही सांई मंदिर के पास रोड पार करने के लिए डिवाइडर के पास खड़ी थी, उसी समय रायपुर की ओर से आ रही यामाहा मोटर सायकल क्र. सीजी-04 क्यूवाय 4781 के चालक उत्तम साहू ने अपनी वाहन को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ललिता चंद्राकर को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे महिला के बाएं हाथ एवं बांए पैर में गंभीर चोटें लगी।
बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल
मामले में घायल महिला के पुत्र ओमप्रकाश चंद्राकर की रिपोर्ट आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 184-मोटर व्हीकल एक्ट, 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

