रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से व्यापक फेरबदल किया है। विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
यह आदेश पूर्व में 29 सितंबर 2026 को जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में संशोधन करते हुए जारी किया गया है। नए फेरबदल में प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है।
18 अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां
जारी मुख्य सूची के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों में नए अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर तैनात किए गए हैं। प्रमुख अधिकारियों के तबादले की जानकारी नीचे दी गई टेबल में प्रस्तुत है:
मुख्य स्थानांतरण सूची (18 अधिकारी)
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | संशोधित / नवीन पदस्थापना |
| 01 | वीरेन्द्र लकड़ा | अपर कलेक्टर, नारायणपुर | अपर कलेक्टर, जांजगीर चांपा |
| 02 | योगिता देवांगन | अपर कलेक्टर, जिला कोरबा | अपर कलेक्टर, राजनांदगांव |
| 03 | चन्द्रिका प्रसाद बघेल | अपर कलेक्टर, सुकमा | यथावत् अपर कलेक्टर, बस्तर |
| 04 | राजकुमार तंबोली | अपर कलेक्टर, नारायणपुर | यथावत् अपर कलेक्टर, जांजगीर-चांपा |
| 05 | शिम्मी नाहिद | उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर | अपर कलेक्टर, रायपुर |
| 06 | प्रकाश कुमार भारद्वाज | अपर कलेक्टर, कोण्डागांव | अपर कलेक्टर, कोरबा |
| 07 | विपुल कुमार गुप्ता | उप सचिव, श्रम विभाग अतिरिक्त प्रभार-समाज कल्याण विभाग, सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर | सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त शेष यथावत्। |
| 08 | अरूण कुमार खलखो | डिप्टी कलेक्टर, बालोद | डिप्टी कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा |
| 09 | गिरीश कुमार रामटेके | उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर | यथावत् सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर |
| 10 | अगरराम राणा | संयुक्त कलेक्टर, सक्ती | संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर |
| 11 | राहुल कुमार रजक | वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर कोरिया | वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर दुर्ग |
| 12 | संगीता अग्रवाल | संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर | संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर |
| 13 | श्रीमती मोनिका जय नशीने | डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग | यथावत् उप सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल |
| 14 | श्रीमती हेमलता डहरिया | डिप्टी कलेक्टर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई | उपायुक्त, आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख, नवा रायपुर अटल नगर |
| 15 | श्रीमती ओम विकास टण्डन | डिप्टी कलेक्टर, उ.ब.कांकेर | डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर चांपा |
| 16 | नीता ठाकुर | डिप्टी कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर | प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक, प्रशिक्षण शाला, बिलासपुर |
| 17 | सृष्टि चंद्राकर | उपायुक्त, संभागीय आयुक्त कार्यालय दुर्ग | डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग |
| 18 | श्रीमती ऋचा सिंह | मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर | डिप्टी कलेक्टर, जांजगीर चांपा |
5 अधिकारियों के लिए अलग से जारी हुए पृथक आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए 5 अन्य अधिकारियों के लिए पृथक स्थानांतरण आदेश जारी किया है:
पृथक स्थानांतरण आदेश (5 अधिकारी)
- दशरथ सिंह राजपूत: आयुक्त, नगर पालिक निगम (भिलाई चरौदा, जिला दुर्ग) से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
- भागवत प्रसाद जायसवाल: उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर
- प्रफुल्ल कुमार रजक: डिप्टी कलेक्टर (सारंगढ़-बिलाईगढ़) से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली
- दिलीप कुमार उइके: डिप्टी कलेक्टर – परिवीक्षाधीन (बीजापुर) से डिप्टी कलेक्टर – परिवीक्षाधीन, कोंडागांव
- मृणमयी शुक्ला: डिप्टी कलेक्टर – परिवीक्षाधीन (उत्तर बस्तर कांकेर) से डिप्टी कलेक्टर – परिवीक्षाधीन, मुंगेली
प्रशासनिक कसावट लाने की कवायद
राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य जिलों में प्रशासनिक कार्यों में गति लाना और जनसमस्याओं का त्वरित निवारण करना है। नए पदस्थापित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये है CG SAS Transfer List 2026


खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

