सीएसपीडीसीएल के कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. सीएसपीडीसीएल के कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट और उनके कार में तोड़फोड़ किए जाने के मामले में दो लोगों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

वार्ड नं 11 साई बिहार  कॉलोनी बसना व सीएसपीडीसीएल भंवरपुर के कनिष्ठ यंत्री अंकित भोई 16 अक्टूबर की रात करीबन 10/30 बजे के अपने निवास स्थान से कार क्रमांक सीजी 06 जीयू 7992 से  साथी हरीश पटेल के  साथ जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी कार फोकट पारा तालाब के पास बंद हो गई। जिसे वे चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी समय ओमी ढाभरा अपने एक अन्य साथी के साथ आया और गाड़ी को रोड में खड़ी किए हो कहकर गाली गलौज करने लगा, साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कार के आगे एवं पीछे के कांच को पत्थर मारकर दोनों आरोपियों ने तोड़ दिया। इसके बाद ओमी ढाभरा के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे लोहे के किसी धारदार वस्तु से कमर के पीछे मारा। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों के तबादले; देखें पूरी सूची

More articles

Read Now