महिला के साथ पति ने की मारपीट

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. महिला के साथ मारपीट किए जाने के मामले में आरोपी पति के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ग्राम गोहेदादर निवासी रानी नंद का विवाह गढ़पटनी निवासी अनिष कुमार कैवर्त से करीबन 11 वर्ष हुआ थ। 13 अक्टूबर को महिला और उसके पति के बीच घरेलू बातों के लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते वह अपने बड़े पापा सुकरू नंद के यहां ग्राम बरबसपुर चली गई।

सीएसपीडीसीएल के कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट, कार में तोड़फोड़

16 अक्टूबर की सुबह करीबन 09 बजे उसका पति अनिष कुमार कैवर्त वहां आया और कहने लगा कि तुम किसी और से बात करती हो मैं तुम्हारी शादी उससे करवा दूंगा। इस पर महिला ने ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है कहा। यह सुनकर अनिष कुमार गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए गला दबाने की कोशिश करने लगा। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now