महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लोगों के पास मिली 100 लीटर महुआ शराब

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम मुरमुरी में महुआ के पेड़ के पास छापेमारी कर पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से 100 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुरमुरी में महुआ के पेड़ के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

बिजली चोरी पर शिकंजा: 78 उपभोक्ता हुकिंग करते पाए गए, FIR की तैयारी

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान महावीर सोना (51 वर्ष), पिता चतरू सोना, और नारायण महानंद (45 वर्ष), पिता परमानंद महानंद, निवासी बांझापाली, थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के रूप में बताई। उनके पास रखी दो प्लास्टिक बोरियों की जांच करने पर हाथ भट्ठी में तैयार की गई देशी महुआ शराब मिली।

100 लीटर महुआ शराब जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 100 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 20,000 रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों को जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान

महासमुंद जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गांजा तस्करी के मामलों में पांच राज्यों से बड़ी संख्या में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस विभाग ने जारी किए आंकड़े

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अभियान शुरू होने से लेकर अब तक कुल 17,696.955 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत 60 लाख 32 हजार 107 रुपये बताई गई है। इस दौरान आबकारी एक्ट के तहत 1,094 प्रकरण दर्ज कर 1,238 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है। प्रशासन का फोकस अवैध शराब बनाने, बेचने और उसका परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने पर है।

More articles

Read Now