जनवरी 2027 की विभागीय परीक्षा के लिए कर्मचारियों की सूची भेजने के निर्देश

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

अंबिकापुर. सरगुजा संभाग में जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली विभागीय परीक्षा के संबंध में सूचना एवं कार्यक्रम जारी किया गया है। आयुक्त, सरगुजा संभाग कार्यालय अंबिकापुर ने संभाग के सभी संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि विभागीय परीक्षा (Departmental Exam) में शामिल होने के इच्छुक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची 28 दिसंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से आयुक्त कार्यालय (Commissioner Office ) को भेजनी होगी। परीक्षार्थियों को कार्यालय में सीधे आवेदन प्रस्तुत करने के बजाए निर्धारित उचित माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया  गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now