धान कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, हंसिया, डंडा और गुलेल चले

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. धान कटाई को लेकर ग्राम सलडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना की रिपोर्ट पर सांकरा थाने में अलग-अलग मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस को सलडीह के धनु भोई, ने बताया कि गांव के नुआर खार के खेत में वह करीबन न 40 साल से खेती ‍किसानी कर रहा है, खेत में इस वर्ष भी धान का फसल लगा है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उक्त जमीन को गांव का विशंभर भोई अपनी जमीन बताता है। 21 अक्टूबर की सुबह विशंभर भोई, उसकी पत्नी शांति भोई, पुत्र राजेश भोई , उसकी बहू सुमति भोई व गांव के अन्य चार पांच लोग खेत में बोये गये धान को काट रहे थे, पता चलने पर वह  अपनी पत्नी भूमिसुता भोई के साथ खेत गए और धान काटने से मना किया। इस पर विशंभर भोई व उसके पुत्र राजेश भोई के द्वारा हमारी जमीन है कहते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हंसिया से मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें – मुरूम का अवैध उत्खनन, एक चेन माउंटेन मशीन जब्त

दूसरी ओर सलडीह के राजेश भोई ने पुलिस को बताया कि गांव के नुआर खार स्थित खेत में उसने धान की फसल लगाई है। जिसे 21 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी सुमति भोई, पिता विशंभर भोई, मां शांति भोई और गांव के कुछ मजदूरों को लेकर काटने गये थे। इसी गांव के धनु भोई, उसकी पत्नी भूमिसुता भोई, उसका लड़का लक्ष्मण भोई, उसकी बहू अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ आए और कहने लगे कि हम लोग धान लगाये हैं, तुम लोग धान को क्यों काट रहे हो। इस दौरान आरोपियों ने हाथ मुक्का, डंडा, गुलेल से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर पढ़ें लाइफ स्टाइल से जुड़ी खबरें।

More articles

Read Now