गहनों का डिजाइन स्कैन करने के नाम पर तेंदूकोना की 4 महिलाओं से दो लाख की ठगी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. गहने कंप्यूटर में स्कैन करने के नाम पर एक अज्ञात महिला ने ग्राम तेंदूकोना की 4 महिलाओं से दो लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के विरूद्ध तेंदूकोना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

तेंदूकोना की कीर्ति दीवान पति तिलक दीवान (35 वर्ष) ने दिए गए आवेदन में पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह करीबन 10 बजे एक अज्ञात महिला उसके घर आई और कहा कि टूटे फूटे पुराने बर्तन को लेती हूं जिसके बदले में नया बर्तन बनाकर देती हूं। इस उसने 02 नग टिफिन दिया, और दूसरे दिन टिफिन को नया बनाकर वापस कर चली गयी। इसके बाद 17 अक्टूबर को वह महिला फिर से घर आई और कहने लगी कि सोने-चांदी के जेवरात हो तो दीजिए जिसका डिजाइन को कंप्यूटर में स्कैन कर बाहर भेजते है और उसके बदले में पैसा मिलेगा। इस पर महिला ने उसे 02 नग पायल कीमत करीबन 25000 रूपए , 01 परात पीतल का कीमत करीबन 2000 रुपए को दिया, जिसे उसने अज्ञात महिला ने वापस नहीं किया।

जब इसकी जानकारी उसने अपने पड़ोसियों को दी तो पड़ोसी किरण निर्मलकर ने बताया कि वह महिला 16 अक्टूबर को उसके घर भी आयी थी, जिसे उसने 02 नग बड़े गंज कीमत करीबन 4000 रुपए, 01 नग फुलकांस की थाली कीमत करीबन 2000 रुपए एवं 06 नग सोने का मटरदाना कीमत लगभग 40000 रुपए को दिया, लेकिन अज्ञात महिला ने उसे वापस नहीं किया। एक अन्य पड़ोसी सविता दीवान ने भी बताय कि दिनांक 16 अक्टूबर को वह महिला भी उसके घर आयी थी और सोने चांदी के डिजाइन और पुराने बर्तन के बदले में पैसा मिलेगा कहा। इस उसने 01 नग पीतल का गंज कीमत करीबन 3000 रुपए, 01 नग चांदी का राधा कृष्ण की मूर्ति कीमत करीबन 3000 रुपए ,01 जोड़ी सोने का कान का टाप वजन 01 ग्राम कीमत करीबन 36000 रुपए, 10 नग सोने का गेहूं दाना कीमत करीबन 50000 रुपए , 02 नग सोने का लॉकेट कीमत करीबन 20000 रुपए को दिया, जिसे उसने वापस नहीं किया।

इसे भी पढ़ें- ठगी का नया तरीका, कंप्यूटर में स्कैन करने के नाम पर करीब तीन लाख के गहने ले भागीं दो महिलाएं

पड़ोसी सावित्री निर्मलकर से भी उक्त अज्ञात महिला 02 नग कांस का थाली कीमत करीबन 10000 रुपए , 01 नग कांस का लोटा कीमत करीबन 2000 रुपए, 01 बड़ा स्टील का ड्रम कीमत करीबन 1500 रुपए , 01 नग  एल्युमीनियम की कडाही कीमत 500 रुपए , 01 नग स्टील का दूध डिब्बा कीमत 1000 रुपए तथा 01 तांबा का लोटा कीमत 200 रुपए को लेकर चली गई। अज्ञात महिला ने चारों महिलाओं से पुराने बर्तन एवं सोने चांदी के जेवरात कुल कीमत करीबन 2,00,200 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी अज्ञात महिला के विरूद्ध धारा 318(3), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

More articles

Read Now