गांजा की तस्करी कर रहे राजस्थान के 4 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे राजस्थान के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 27.590 किलोग्राम गांजा (कीमत 13,79,500 रुपए) को बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि एन्टी नारकोटिक  टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्रवाई की जा रही है।

इसी दरमियान  मुखबीर से सूचना मिली की 04 व्यक्ति ग्राम रेहटीखोल (एन एच-53) के पास बैग में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एनएच-53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर पैदल आ रहे चार संदेहियों को रोका।

इसे भी पढ़ें – गांजा तस्करी के दो आरोपियों को 15-15 साल की सजा

पूछताछ में संदेहियों ने अपने-अपने नाम क्रमशः रणछोड पटेल पिता लुम्बाराम पटेल (28 साल) पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), प्रवीण कुमार पटेल पिता लुम्बाराम पटेल उम्र 24 साल) पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), संजय सिंग पिता रमेश सिंग उम्र 25 साल) पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान), नारायण वाराडी पिता देवाजी वाराडी उम्र 46 साल) पिनवाडा थाना पिनवाडा जिला सिरोही (राजस्थान) का निवासी होना बताया।

संदेहियों से कडार्ई से पूछताछ करने पर व पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पूछताछ पर बताये की उक्त गांजा को फुलबानी जिला कंदमाल ओडिशा से अहमदाबाद गुजरात लेकर जा रहे है। आरोपियो के कब्जे से कुल 27.590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 13,79,500 रुपए एवं 04 नग मोबाइल  कीमत 25,500 रुपए, कुल जुमला कीमत 14,05,000 रुपए को जब्त किया। मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में धारा 20(B)ii(C), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now